Basti News: शत-प्रतिशत विद्यालयों को निपुण बनाने की ठोस कार्य योजना बनाएं - संजय शुक्ल

Basti News

Basti News: शत-प्रतिशत विद्यालयों को निपुण बनाने की ठोस कार्य योजना बनाएं - संजय शुक्ल
Basti News

 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में बुधवार को समग्र शिक्षा के अंतर्गत कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में दिसम्बर माह में किए गए कार्यों की समीक्षा हुई और बीईओ, एसआरजी, एआरपी के जनवरी माह के लक्ष्य को प्राचार्य ने निर्धारित किया.

बैठक को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य ने कहा 27 जनवरी से परिषदीय स्कूलों के बच्चों का निपुण असेसमेंट होना है. शत - प्रतिशत बच्चे निपुण हो इसके लिए आप सभी ठोस कार्य योजना बनाएं. सभी बच्चे निपुण हों यह तभी संभव है जब विद्यालय से लेकर संकुल स्तर और ब्लॉक स्तर पर सभी शिक्षक, शिक्षक संकुल, एआरपी और बीईओ सभी लोग मिलकर एक बेहतरीन कार्य योजना के साथ काम करें.

बैठक के नोडल प्रवक्ता इमरान और निपुण भारत मिशन के जिला समन्वयक आलोक त्रिपाठी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी साझा की गई. उन्होंने दिसम्बर माह में डायट मेंटर, एसआरजी और एआरपी द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया. सपोर्टिव सुपरविजन, स्पॉट असेसमेंट, शिक्षकों के साथ संवाद, समय सारिणी तथा पाठ्यक्रम, संदर्शिका, शिक्षक डायरी, मासिक शिक्षक संकुल बैठक, आगामी माह की अकादमिक योजना आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई.

वाल्टरगंज चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए आगे आए ऐश्वर्य राज सिंह, कर्मचारियों और किसानों को दिया भरोसा यह भी पढ़ें: वाल्टरगंज चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए आगे आए ऐश्वर्य राज सिंह, कर्मचारियों और किसानों को दिया भरोसा

एसआरजी अंगद पाण्डेय ने एआरपी के कार्यों में आ रही कठिनाइयों का निराकरण किया साथ ही पठन-पाठन के माहौल को बेहतर बनाने और विद्यालयों को निपुण बनाने के तरीके साझा किए. विभिन्न ब्लॉकों के बीईओ और एआरपी ने जनवरी माह की कार्ययोजना के साथ ही विद्यालयों में पठन-पाठन के बेहतर माहौल बनाने के तरीके  साझा किए.

Basti News: कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी यह भी पढ़ें: Basti News: कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी

बैठक में बीईओ विजय आनंद, धीरेन्द्र त्रिपाठी, ममता सिंह, दिव्यांश त्रिपाठी, अनिका सिद्दीकी सहित जनपद के एआरपी उपस्थित रहे.

Basti News: दम्पत्ति ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को किया देहदान यह भी पढ़ें: Basti News: दम्पत्ति ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को किया देहदान

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है