केन्द्र सरकार उपलब्धियों को लेकर भाजपा चलायेगी सम्पर्क अभियान-हरीश द्विवेदी

Harish Dwivedi Basti Bjp Mp

संवाददाता- बस्ती (भाब). भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा वार्ता कर आगामी रैलियों व संपर्क अभियान की विस्तृत योजना का प्रारूप रखा. 30 मई से 30 जून तक 1 माह में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, 20 लाख करोड के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के बारे में विस्तार से जनता को जानकारी देने हेतु घरदृघर संपर्क अभियान चलाया जायेगा.

सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि पार्टी के मोर्चों के द्वारा हर जिले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मास्कदृसैनिटाइजर के प्रयोग के बारे में लोगों को जागरूक करना है. सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल को बस्ती के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा लॉकडाउन के दौरान सेवाभाव से किए गए कार्यों से अवगत कराया. कहा कि वैश्विक महामारी के इस दौर में सभी देवतुल्य कार्यकर्ता एकजुट होकर सभी जाति-वर्गों के निर्धन, असहाय लोगों को खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं, इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं.

वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि हर परिवार में जनप्रतिनिधियों को केवल दो कार्यकर्ताओं के साथ जाना है. सेक्टर स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए डिजिटल संपर्क द्वारा 27 हजार व्हाट्सएप ग्रुप बनाने हैं. (प्रत्येक सेक्टर पर एक ग्रुप) और वर्चुअल सम्पर्क करके 6 बडी रैलियाँ आयोजित की जानी है. अंहकार एवं जातिवाद से मुक्त बडे मन से जनता की सेवा करना पुण्य का कार्य है. जिसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं. साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सही ढंग से पालन कराने का आग्रह किया.

बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
29 May 2020 By Bhartiya Basti

केन्द्र सरकार उपलब्धियों को लेकर भाजपा चलायेगी सम्पर्क अभियान-हरीश द्विवेदी

संवाददाता- बस्ती (भाब). भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा वार्ता कर आगामी रैलियों व संपर्क अभियान की विस्तृत योजना का प्रारूप रखा. 30 मई से 30 जून तक 1 माह में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, 20 लाख करोड के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के बारे में विस्तार से जनता को जानकारी देने हेतु घरदृघर संपर्क अभियान चलाया जायेगा.

सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि पार्टी के मोर्चों के द्वारा हर जिले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मास्कदृसैनिटाइजर के प्रयोग के बारे में लोगों को जागरूक करना है. सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल को बस्ती के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा लॉकडाउन के दौरान सेवाभाव से किए गए कार्यों से अवगत कराया. कहा कि वैश्विक महामारी के इस दौर में सभी देवतुल्य कार्यकर्ता एकजुट होकर सभी जाति-वर्गों के निर्धन, असहाय लोगों को खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं, इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं.

वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि हर परिवार में जनप्रतिनिधियों को केवल दो कार्यकर्ताओं के साथ जाना है. सेक्टर स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए डिजिटल संपर्क द्वारा 27 हजार व्हाट्सएप ग्रुप बनाने हैं. (प्रत्येक सेक्टर पर एक ग्रुप) और वर्चुअल सम्पर्क करके 6 बडी रैलियाँ आयोजित की जानी है. अंहकार एवं जातिवाद से मुक्त बडे मन से जनता की सेवा करना पुण्य का कार्य है. जिसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं. साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सही ढंग से पालन कराने का आग्रह किया.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/bjp-will-run-a-contact-campaign-with-the-central-governments-achievements-says-harish-dwivedi/article-3562
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है