भाजपा नेताओं ने श्रमिकों को कराया भोजन, जलपान

भाजपा नेताओं ने श्रमिकों को कराया भोजन, जलपान
1 1 6

बस्ती (Basti News).महानगरों को छोड़कर श्रमिकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है. पैदल यात्री कम हुये है किन्तु बसों से आने का सिलसिला बढ़ा है. इस कोरोना संकट काल में भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू के संयोजन में पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल के दिशा निर्देश पर बड़े बन के निकट बस, ट्रक व पैदल, विभिन्न साधनों से आ रहे श्रमिकों में भोजन एवं पेयजल लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है. शुक्रवार को श्रमिकों में भोजन, जलपान कराया गया.

भाजपा नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने कहा कि श्रमिक धीरे-धीरे अपने गांव पहुंच रहे हैं. अब चुनौती उन्हें गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने की है. इस दिशा में प्रदेश सरकार ने पहले से ही प्रयास तेज कर दिया है. हम निश्चित रूप से कोरोना से जीतेंगे और सशक्त भारत के विकास की गति तेज होगी.

श्रमिकों को भोजन कराने में प्रभुजीत सिंह, हर्ष, अजय चौधरी, जितेन्द्र यादव, झिनकाल, भल्लू, संजय अग्रहरि, अनिल गुप्ता, रमेश गुप्ता, गौरव साहू, प्रमोद गौड़, सागर, अमीर चन्द, रोहन साहू आदि ने योगदान दिया.

लखनऊ से CM योगी ने 50 QRT गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब दंगा-कर्फ्यू का दौर खत्म यह भी पढ़ें: लखनऊ से CM योगी ने 50 QRT गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, बोले- अब दंगा-कर्फ्यू का दौर खत्म

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है