अंधेरे से मिलेगी राहत! बस्ती के इन इलाकों में लगेंगी 193 नई LED लाइटें

नगर पालिका क्षेत्र के पुरानी बस्ती की सड़के और मुख्य मार्ग अब रोशनी से जगमग होंगी. यह जानकारी देते हुये नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि दक्षिण दरवाजा से करूआ बाबा तक 54 लाइट, मां अन्नपूर्णा रसोई से रेलवे स्टेशन तक 24, करूआ बाबा तिराहा से रेलवे क्रासिंग तक 13,

सुर्तीहट्टा रोड से पुरानी बस्ती तक 22, पाण्डेय बाजार चौराहा से बांसी रोड 28, पाण्डेय बाजार चौराहा से मेंहदावल रोड 21, पाण्डेय बाजार चौराहा से बाबा शंकरदास पोखरा तक 31 लाइट लगवाये जायेंगे. कुल लगभग 193 लाइट लग जाने से क्षेत्र में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो जायेंगी.

जल्द जगमगाएंगी 193 एलईडी लाइटें

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने बताया कि पुरानी बस्ती, पाण्डेय बाजार क्षेत्र के लोग निरन्तर लाइट की मांग कर रहे थे. इसके लग जाने से नागरिकों को सुविधा होगी. कहा कि चरणबद्ध ढंग से नागरिकों को बेहतर सुविधा दिलाने के लिये नगर पालिका निरन्तर सक्रिय है.

युवाओं के सुझावों पर विधायक अजय सिंह ने दिया भरोसा, बोले- जनभागीदारी से बदलेगी हर्रैया की तस्वीर यह भी पढ़ें: युवाओं के सुझावों पर विधायक अजय सिंह ने दिया भरोसा, बोले- जनभागीदारी से बदलेगी हर्रैया की तस्वीर

अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि 193 लाइट की स्वीकृति मिल चुकी है. इसके साथ ही शहर के विभिन्न चौराहे पर लगे हाई मास्क लाइट की मरम्मत कराकर नयी एलईडी लगवाया जायेगा.

बस्ती में लक्ष्मण निषाद हत्याकांड पर सपा का बड़ा कदम, महेंद्र नाथ यादव ने परिवार को दी 1 लाख की सहायता यह भी पढ़ें: बस्ती में लक्ष्मण निषाद हत्याकांड पर सपा का बड़ा कदम, महेंद्र नाथ यादव ने परिवार को दी 1 लाख की सहायता

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 Jun 2026 By Vikas kumar

अंधेरे से मिलेगी राहत! बस्ती के इन इलाकों में लगेंगी 193 नई LED लाइटें

नगर पालिका क्षेत्र के पुरानी बस्ती की सड़के और मुख्य मार्ग अब रोशनी से जगमग होंगी. यह जानकारी देते हुये नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि दक्षिण दरवाजा से करूआ बाबा तक 54 लाइट, मां अन्नपूर्णा रसोई से रेलवे स्टेशन तक 24, करूआ बाबा तिराहा से रेलवे क्रासिंग तक 13,

सुर्तीहट्टा रोड से पुरानी बस्ती तक 22, पाण्डेय बाजार चौराहा से बांसी रोड 28, पाण्डेय बाजार चौराहा से मेंहदावल रोड 21, पाण्डेय बाजार चौराहा से बाबा शंकरदास पोखरा तक 31 लाइट लगवाये जायेंगे. कुल लगभग 193 लाइट लग जाने से क्षेत्र में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो जायेंगी.

जल्द जगमगाएंगी 193 एलईडी लाइटें

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने बताया कि पुरानी बस्ती, पाण्डेय बाजार क्षेत्र के लोग निरन्तर लाइट की मांग कर रहे थे. इसके लग जाने से नागरिकों को सुविधा होगी. कहा कि चरणबद्ध ढंग से नागरिकों को बेहतर सुविधा दिलाने के लिये नगर पालिका निरन्तर सक्रिय है.

अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि 193 लाइट की स्वीकृति मिल चुकी है. इसके साथ ही शहर के विभिन्न चौराहे पर लगे हाई मास्क लाइट की मरम्मत कराकर नयी एलईडी लगवाया जायेगा.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/193-new-led-lights-will-be-installed-in-these-areas/article-25748
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है