बस्ती में प्रधानमन्त्री शहरी आवास योजना 2.0 में भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा नेता ने किया कार्रवाई की मांग

भारतीय जनता पार्टी बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के मुण्डेरवा के मण्डल अध्यक्ष सर्वजीत भारती ने डूडा कार्यालय के परियोजना  अधिकारी को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर प्रधानमन्त्री  शहरी आवास योजना 2.0 में व्याप्त आर्थिक भ्रष्टाचार को रोकने और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग किया है.

भेजे पत्र में भाजपा नेता सर्वजीत भारती ने कहा है कि सांगठनिक कार्य हेतु नगर पंचायत मुण्डेरवा में भ्रमण के दौरान उन्हे बताया गया कि प्रधानमन्त्री आवास शहरी योजना 2.0 में पात्र लाभार्थियो से उनके द्वारा फोटो खीचने के नाम पर लगभग 20 हजार रुपये सी०एल०सी०सी (अटैच नगर पंचायत मुण्डेरवा)  ऋषभ सोनकर द्वारा लिया जा रहा है और जिन लाभार्थियो का पैसा नही मिल रहा है उनका अभी तक जिओ टैग नहीं खीचा गया और कहते है कि व्यवस्था के बिना जिओ टैग नही हो पायेगा.

इस कर्मी के कृत्य से सरकार की मंशा व छवि धूमिल हो रही है इसलिये उक्त कर्मी की सम्बद्धता नगर पंचायत मुण्डेरवा से समाप्त करते हुए किसी दूसरे कर्मी की तैनाती की जाय जिससे सरकार की मंशानुरुप हर अन्तिम पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके.

Basti News: निपुण विद्यालय बनाने में एआरपी की भूमिका महत्वपूर्ण - सीडीओ यह भी पढ़ें: Basti News: निपुण विद्यालय बनाने में एआरपी की भूमिका महत्वपूर्ण - सीडीओ

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Apr 2026 By Bhartiya Basti

बस्ती में प्रधानमन्त्री शहरी आवास योजना 2.0 में भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा नेता ने किया कार्रवाई की मांग

भारतीय जनता पार्टी बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के मुण्डेरवा के मण्डल अध्यक्ष सर्वजीत भारती ने डूडा कार्यालय के परियोजना  अधिकारी को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर प्रधानमन्त्री  शहरी आवास योजना 2.0 में व्याप्त आर्थिक भ्रष्टाचार को रोकने और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग किया है.

भेजे पत्र में भाजपा नेता सर्वजीत भारती ने कहा है कि सांगठनिक कार्य हेतु नगर पंचायत मुण्डेरवा में भ्रमण के दौरान उन्हे बताया गया कि प्रधानमन्त्री आवास शहरी योजना 2.0 में पात्र लाभार्थियो से उनके द्वारा फोटो खीचने के नाम पर लगभग 20 हजार रुपये सी०एल०सी०सी (अटैच नगर पंचायत मुण्डेरवा)  ऋषभ सोनकर द्वारा लिया जा रहा है और जिन लाभार्थियो का पैसा नही मिल रहा है उनका अभी तक जिओ टैग नहीं खीचा गया और कहते है कि व्यवस्था के बिना जिओ टैग नही हो पायेगा.

इस कर्मी के कृत्य से सरकार की मंशा व छवि धूमिल हो रही है इसलिये उक्त कर्मी की सम्बद्धता नगर पंचायत मुण्डेरवा से समाप्त करते हुए किसी दूसरे कर्मी की तैनाती की जाय जिससे सरकार की मंशानुरुप हर अन्तिम पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/bjp-leader-alleges-corruption-in-prime-minister-urban-housing-scheme/article-25477
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है