Basti में विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, कई मकान सील करने के निर्देश, इन लोगों पर लगा जुर्माना
Basti News In Hindi: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में बस्ती विकास प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को कार्रवाई की. प्राधिकरण के सचिव की कार्रवाई से शहर में बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराने वाले व्यक्तियों में हड़कंप मचा हुआ है. BDA सचिव ने मुनीष निवासी खौरहवा जेल गेट के पहले, अशर्फी निवासी सोनूपार पुलिस चौकी के बगल में और विजय यादव निवासी मिश्रवलिया के अवैध निर्माण को सील करने का आदेश दिया है.
इसके साथ ही BDA सचिव गुलाब चन्द्र ने 10 लोगों- विवेक श्रीवास्तव, महेंद्र शुक्ला, विजय शुक्ला , सती , फूल कुमारी, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, किश शुक्ला के अवैध निर्माण पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण प्रारंभ करने पर 50000- 50000 का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना धनराशि तत्काल प्राधिकरण के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं.। BDA के सचिव ने अधिषाषी अभियंता पंकज पांडेय को तत्काल अवैध निर्माण को सील कराने के निर्देश दिया हैं.
वहीं आनंद मिश्रा के निर्माण स्थल और चौधरी मोटर्स को सचिव ने नियम 28 (क) 1 के तहत प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता को तत्काल पुलिस की उपस्थिति में सील करने के आदेश पारित किए हैं. प्राधिकरण के अवर अभियंताओ को किसी भी दशा में बिना नक्शा पास किये अवैध निर्माण पाए जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं.
इसके अलावा तुलस्यान के पास सुधीर कुमार द्वारा किये जा रहे निर्माण दूरभाष पर मिली शिकायत के संदर्भ पर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश प्राधिकरण के अधिषाषी अभियंता को दिए हैं . उक्त के संबंध में कथित तौर पर तुलस्यान द्वारा मौखिक शिकायत की गई है. शिकायत के सम्बंध में विस्तृत रिपोर्ट सचिव ने प्राधिकरण के अधिषाषी अभियंता से तलब की.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है