बस्ती के उर्वरक केंद्रों पर पहुँची यूरिया, किसानों को बड़ी राहत

बस्ती के उर्वरक केंद्रों पर पहुँची यूरिया, किसानों को बड़ी राहत

जिला कृषि अधिकारी डॉ. बी.आर. मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि रैक प्वाइंट से जनपद के विभिन्न उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों पर यूरिया की आपूर्ति भेज दी गई है। 17 नवंबर 2025 को विकासखंडवार स्थापित उर्वरक केंद्रों पर पोर्टल में यूरिया की उपलब्धता प्रदर्शित है।


उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार अपने नजदीकी उर्वरक विक्रय केंद्रों से यूरिया प्राप्त करें। यदि किसी किसान को उर्वरक उपलब्धता से संबंधित कोई समस्या या कठिनाई होती है, तो वह अपर जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 9554646421 पर संपर्क करके समाधान प्राप्त कर सकता है।

On
Tags:

About The Author