निषाद समाज की बड़ी मांग, विधानसभा में आरक्षण और जाति प्रमाण-पत्र का मुद्दा उठाने की अपील

निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपू निषाद और जिला अध्यक्ष अशोक निषाद के नेतृत्व में रुधौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी को  उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा गया. सोमवार को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से विधायक से मांग किया गया कि निषाद समाज से जुड़े आरक्षण एवं जाति प्रमाण-पत्र के मुद्दे को उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाए. ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश शासन की अधिसूचनाओं एवं शासनादेशों के अनुरूप निषाद समाज की विभिन्न उपजातियों को अनुसूचित जाति के अधिकार एवं प्रमाण-पत्र जारी किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए. साथ ही ओबीसी श्रेणी में जारी प्रमाण-पत्रों पर रोक लगाकर शासनादेशों का प्रभावी अनुपालन कराया जाए. विधायक से इस संबंध में सरकार के समक्ष विषय उठाने तथा आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की गई.

प्रदेश महासचिव दीपू निषाद और जिला अध्यक्ष अशोक निषाद ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के निर्देश पर निषाद समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए यह ज्ञापन सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी.  कहा कि निषाद समाज ने सदैव अनेक सांसद, विधायक, मंत्री दिये किन्तु निषाद समाज के दर्द को निषाद पार्टी के अलावा किसी ने नहीं सुना. इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मराज निषाद, अजय निषाद, धनपत, यमुना निषाद, मनीष निषाद, प्रभात निषाद, हरि साहनी, ज्ञान प्रकाश, राम अनुज, बृजराज निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 Jul 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/big-demand-of-nishad-community-appeal-to-raise-the-issue/article-25839
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है