बस्ती में शिक्षकों का बड़ा ऐलान, पुरानी पेंशन और TET मुद्दे पर सरकार को दी चेतावनी

Basti News

 बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में वर्ष 2006 में अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत, एवं  सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किये जाने, टेट की अनिवार्यता समाप्त कराये जाने के साथ ही स्थानीय शिक्षक समस्याओं के निराकरण कराये जाने पर विचार किया गया. इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक लखपत सिंह, उदयभान सिंह, धर्मराज यादव, देवमणि वर्मा, चिन्तामणि उपाध्याय, शिवनवल चौधरी, गंगराम वर्मा, सीताराम को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि के रूप में बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री वागीश दत्त पाण्डेय ने कहा कि अनुदानित विद्यालयों  के शिक्षक घोर उपेक्षा के शिकार है और उन्हें अपना अधिकार तक नहीं मिल पा रहा है. संघ की मांगों को सरकार लगातार अनसुनी कर रही है ऐसे में एकजुटता और संघर्ष से ही समसयाओं का हल निकलेगा.

बैठक में वीरेन्द्र कुमार मिश्र, लखपत सिंह, उदयभान सिंह, गोपीनाथ मिश्र, विजय सिंह, धर्मराज यादव, राजेन्द्र प्रसाद दूबे, धर्मराज चौधरी, चिन्तामणि आदि ने सम्बोधित करते हुये बिन्दुवार शिक्षक समस्याओं को रखा और जोर दिया कि अधिकार के लिये संघर्ष तेज करते हुये सरकार पर नीतिगत दबाव बनाया जाय. अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि टेट प्रकरण पर सरकार की उदासीनता दुर्भाग्यपूर्ण है. शिक्षकों को अपने अधिकारों के लिये सजग रहना होगा.  संचालन करते हुये विनोद कुमार मिश्र ने शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला.

बस्ती गैंगस्टर एक्ट केस में 19 साल बाद फैसला, दो आरोपियों को मिली राहत यह भी पढ़ें: बस्ती गैंगस्टर एक्ट केस में 19 साल बाद फैसला, दो आरोपियों को मिली राहत

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक में मुख्य रूप से  राम मूर्ति यादव, देवेन्द्र कुमार शुक्ल, मानसिंह, रामतीरथ यादव, भानु प्रताप शुक्ल, रामनरेश, राममूर्ति वर्मा, परशुराम निषाद, विजय बहादुर सिंह, वृजेश कुमार सिंह, डॉ. राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे.

CM योगी के जन्मदिन पर बस्ती में 3 दिवसीय भव्य आयोजन, 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य यह भी पढ़ें: CM योगी के जन्मदिन पर बस्ती में 3 दिवसीय भव्य आयोजन, 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
03 Jun 2026 By Bhartiya Basti

बस्ती में शिक्षकों का बड़ा ऐलान, पुरानी पेंशन और TET मुद्दे पर सरकार को दी चेतावनी

 बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में वर्ष 2006 में अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत, एवं  सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किये जाने, टेट की अनिवार्यता समाप्त कराये जाने के साथ ही स्थानीय शिक्षक समस्याओं के निराकरण कराये जाने पर विचार किया गया. इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक लखपत सिंह, उदयभान सिंह, धर्मराज यादव, देवमणि वर्मा, चिन्तामणि उपाध्याय, शिवनवल चौधरी, गंगराम वर्मा, सीताराम को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि के रूप में बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री वागीश दत्त पाण्डेय ने कहा कि अनुदानित विद्यालयों  के शिक्षक घोर उपेक्षा के शिकार है और उन्हें अपना अधिकार तक नहीं मिल पा रहा है. संघ की मांगों को सरकार लगातार अनसुनी कर रही है ऐसे में एकजुटता और संघर्ष से ही समसयाओं का हल निकलेगा.

बैठक में वीरेन्द्र कुमार मिश्र, लखपत सिंह, उदयभान सिंह, गोपीनाथ मिश्र, विजय सिंह, धर्मराज यादव, राजेन्द्र प्रसाद दूबे, धर्मराज चौधरी, चिन्तामणि आदि ने सम्बोधित करते हुये बिन्दुवार शिक्षक समस्याओं को रखा और जोर दिया कि अधिकार के लिये संघर्ष तेज करते हुये सरकार पर नीतिगत दबाव बनाया जाय. अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि टेट प्रकरण पर सरकार की उदासीनता दुर्भाग्यपूर्ण है. शिक्षकों को अपने अधिकारों के लिये सजग रहना होगा.  संचालन करते हुये विनोद कुमार मिश्र ने शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला.

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक में मुख्य रूप से  राम मूर्ति यादव, देवेन्द्र कुमार शुक्ल, मानसिंह, रामतीरथ यादव, भानु प्रताप शुक्ल, रामनरेश, राममूर्ति वर्मा, परशुराम निषाद, विजय बहादुर सिंह, वृजेश कुमार सिंह, डॉ. राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/big-announcement-of-teachers-in-basti-warning-to-government-on/article-25693
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है