बस्ती में बिजली विभाग पर बड़ा आरोप! जेई पर रिश्वतखोरी का आरोप
भारतीय किसान यूनियन (अरा0) के प्रदेश सचिव एवं परसरामपुर प्रथम से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार पटेल ने जिलाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, मण्डलायुक्त के साथ बिद्युत विभाग के सम्बंधित अधिकारियों, भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र देकर विद्युत उपखण्ड-बभनान के जे०ई० राज केशर सिंह द्वारा किये जा रहे रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, उपभोक्ताओं के शोषण को बंद कराने, जांच कराकर कार्रवाई की मांग किया है.
भेजे पत्र मंें भाकियू नेता रामकुमार पटेल ने कहा है कि विद्युत उपखण्ड-बभनान के जे०ई० राज केशर सिंह द्वारा बभनान बाजारं व आस-पास के क्षेत्र के किसान, मजदूर, गरीब व व्यापारियों से विद्युत कनेक्शन व विद्युत लोड जाँच के नाम पर भय दिखाकर प्रति कनेक्शन की तीस हजार रूपये की रिश्वतखोरी की जा रही है.
उक्त जे०ई० इसके पूर्व दुबौलिया ब्लॉक पर तैनात थे. वहाँ भी इनका यही रिश्वतखोरी का कार्य चल रहा था. इनको वहाँ भी उपभोक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा था. इनके द्वारा उपभोक्ताआ को डराया जाता है कि उनके रिश्तेदार विधायक हैं, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. इनके द्वारा किसान, गरीब व मजदूर तथा व्यापारियों को कनेक्शन जाँच का भय दिखाकर रिश्वतखोरी करना एक अमानवीय एवं आपराधिक कृत्य है.
भाकियू नेता ने जे०ई० राज केशर सिंह के विरूद्ध बिजली विभाग के अधिकारियों को छोडकर किसी अन्य विभाग के उच्च सक्षम अधिकारियों से जाँच कराकर इनको हटाये जाने तथा जाँच के दौरान क्षेत्र के किसान व्यापारियों को भी शामिल कर इनके खिलाफ उचित कार्यवाही किये जाने की मांग किया है.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है