अम्बेडकर पार्क की सुरक्षा, भूमि खतौनी में दर्ज कराने की मांग को लेकर भीम युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन
भीम युवा वाहिनी ने सोमवार को मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर अनुसूचित जाति समाज के हित में सुरक्षित कराए गए अम्बेडकर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा उसे खतौनी में दर्ज कराने की मांग की. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव और प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप कुमार गौतम के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बस्ती सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम थरौली में गाटा संख्या-133 की भूमि को सामाजिक कार्यों एवं अनुसूचित जाति समाज के उपयोग के लिए अम्बेडकर पार्क के रूप में सुरक्षित कराने की मांग पूर्व में की गई थी.
प्रशासन के निर्देश पर 5 जून 2026 को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई और चारों ओर सीमेंट के पिलर लगवाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित कराया.ज्ञापन में मांग किया गया कि सुरक्षित कराई गई गाटा संख्या-133 को अम्बेडकर पार्क के रूप में खतौनी में दर्ज कराया जाए, ताकि भविष्य में भूमि पर किसी प्रकार का विवाद या अतिक्रमण न हो सके और ग्रामीणों को सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध हो.
दूसरे ज्ञापन में संगठन ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में स्थापित अम्बेडकर पार्कों एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं. इसके बावजूद कई स्थानों पर असामाजिक तत्व प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाने का प्रयास करते रहते हैं. ऐसे में ग्राम धुसनाखोर स्थित अम्बेडकर पार्क के चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाए, जिससे पार्क एवं वहां स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा सुरक्षित रह सके.
संगठन ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए अम्बेडकर पार्क की विधिवत खतौनी में प्रविष्टि कराने तथा बाउंड्रीवाल निर्माण के निर्देश जारी करने की मांग की है. ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से हरिहर, बलिराम, गोलू, रूचि, लक्ष्मी, जितेन्द्र, चन्द्रावती, गौरव, शकुन्तला, शान्ती, राजपती, मंजीत कुमार, सन्तबली, विशाल कुमार, मोलहू, भरत बौद्ध, कलावती, इशरावती, निखिल, गोलू गौतम, संगीता, रीता के साथ ही भीम युवा वाहिनी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है