भानपुर CHC: मृतक की कोरोना रिपोर्ट पाई गई पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

Coronavirus Covid 19

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती (Basti Coronavirus) में भानपुर (Bhanpur CHC) के जिस सीएचसी में युवक की मौत हुई थी, उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मंगलवार को जिले में 13 नये पॉजिटिव केस आए जिसमें मृतक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव थी. बता दें 27 मई को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अस्प्ताल में ही दम तोड़ दिया था. 27 मई सुबह  सुबह 9.30 के करीब 22 वर्षीय युवक इलाज के लिए भानपुर CHC पहुंचा. इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही मौत हो गई.

भानपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर विवेक विश्वास ने बताया कि जब युवक अस्पताल आया तभी उसकी हालत गंभीर थी. उसे सांस लेने में दिक्कत के साथ ही तेज बुखार भी था. डॉक्टर ने जानकारी दी कि हमने युवक को कोरोना संदिग्ध मान कर जिला अस्पताल के लिए रेफऱ कर दिया था लेकिन एंबुलेंस आने ही वाली थी कि युवक की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार युवक कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र से बस्ती लौटा था. फिलहाल जिले में कोरोना के कुल 198 मामले हैं, जिसमें से 150 केस एक्टिव हैं, 5 की मौत हो गई और 43 डिस्चार्ज हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus: बस्ती में कैसा हो रहा कोरोना मरीजों का इलाज, सामने आया सच

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
03 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/bhanpur-chc-corona-report-of-deceased-found-positive-administration-alert/article-3630
On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है