बस्ती में मकान के विवाद में मारा पीटाः एसपी से दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के  गनेशपुर टोला चौरवा निवासी अशोक कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम दुलारे गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर पट्टीदारी में मकान के विवाद को लेकर हुये मारपीट के मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है.

एसपी को दिये पत्र में अशोक कुमार गुप्ता ने कहा है कि  उनके पिता स्वर्गीय राम दुलारे और बडे पिता स्वर्गीय रामफेर दोनों सगे भाईयांें ने तीन मंजिला पक्का मकान गनेशपुर टोला चौरवा में बनवाया जहां संयुक्त परिवार निवास करते हैं. दोनों की मृत्यु के बाद भू-तल पर अशोक कुमार गुप्ता का परिवार और ऊपर के मंजिल पर स्वर्गीय रामफेर के परिजन निवास करते हैं.

 तीसरे तल पर स्वर्गीय रामफेर के पुत्र कृष्ण गोपाल, ओम प्रकाश और धर्मेन्द्र ने जबरिया कब्जा कर लिया है और आये दिन कलह करते हैं.  वे जबरिया अशोक कुमार गुप्ता के हिस्से का मकान कब्जा कर लेना चाहते हैं. इसी को लेकर आये दिन  विवाद करते हैं. गत 25 अपै्रल को अशोक कुमार गुप्ता का बेटा सत्यम गुप्ता गांव के ही बच्चों को पढा रहा था कि ओम प्रकाश, गोलू उर्फ आर्यन, वशू, काजल, अंजनी सहित स्वर्गीय रामफेर के  परिवार के सदस्यों ने  मिलकर सत्यम को बुरी तरह से मारा पीटा, किराने की दूकान में तोड़फोड किया और बाहर खड़ी छात्रों की  साईकिल को ढकेल दिया.

बस्ती में महिला आरक्षण लागू करने की मांग: कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बस्ती में महिला आरक्षण लागू करने की मांग: कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

इससे लगभग 20 हजार रूपये का नुकसान हुआ और सत्यम को काफी चोट आयी. घटना की सूचना गनेशपुर चौकी पर दिया गया, पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर शांति भंग के अन्देशे में चालान कर दिया. वाल्टरगंज पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं किया. उल्टे पुलिस समझाते का दबाव बना रही है. अशोक कुमार गुप्ता का परिवार इससे डरा हुआ है. उसने मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है. 

बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, बस्ती पुलिस ने सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर टाली रिपोर्ट यह भी पढ़ें: बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, बस्ती पुलिस ने सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर टाली रिपोर्ट

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
29 Apr 2026 By Bhartiya Basti

बस्ती में मकान के विवाद में मारा पीटाः एसपी से दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के  गनेशपुर टोला चौरवा निवासी अशोक कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम दुलारे गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर पट्टीदारी में मकान के विवाद को लेकर हुये मारपीट के मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है.

एसपी को दिये पत्र में अशोक कुमार गुप्ता ने कहा है कि  उनके पिता स्वर्गीय राम दुलारे और बडे पिता स्वर्गीय रामफेर दोनों सगे भाईयांें ने तीन मंजिला पक्का मकान गनेशपुर टोला चौरवा में बनवाया जहां संयुक्त परिवार निवास करते हैं. दोनों की मृत्यु के बाद भू-तल पर अशोक कुमार गुप्ता का परिवार और ऊपर के मंजिल पर स्वर्गीय रामफेर के परिजन निवास करते हैं.

 तीसरे तल पर स्वर्गीय रामफेर के पुत्र कृष्ण गोपाल, ओम प्रकाश और धर्मेन्द्र ने जबरिया कब्जा कर लिया है और आये दिन कलह करते हैं.  वे जबरिया अशोक कुमार गुप्ता के हिस्से का मकान कब्जा कर लेना चाहते हैं. इसी को लेकर आये दिन  विवाद करते हैं. गत 25 अपै्रल को अशोक कुमार गुप्ता का बेटा सत्यम गुप्ता गांव के ही बच्चों को पढा रहा था कि ओम प्रकाश, गोलू उर्फ आर्यन, वशू, काजल, अंजनी सहित स्वर्गीय रामफेर के  परिवार के सदस्यों ने  मिलकर सत्यम को बुरी तरह से मारा पीटा, किराने की दूकान में तोड़फोड किया और बाहर खड़ी छात्रों की  साईकिल को ढकेल दिया.

इससे लगभग 20 हजार रूपये का नुकसान हुआ और सत्यम को काफी चोट आयी. घटना की सूचना गनेशपुर चौकी पर दिया गया, पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर शांति भंग के अन्देशे में चालान कर दिया. वाल्टरगंज पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं किया. उल्टे पुलिस समझाते का दबाव बना रही है. अशोक कुमार गुप्ता का परिवार इससे डरा हुआ है. उसने मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/beaten-over-house-dispute-in-basti-demand-from-sp-to/article-25590
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है