बस्ती का श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिला स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्टता का सम्मान
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल को बेहतर योगदान के लिये सम्मानित किया। चेयरमैन बसन्त चौधरी के पुत्र एवं डायरेक्टर पंकज चौधरी ने यह सम्मान ग्रहण किया।
श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के चेयरमैन बसन्त चौधरी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में में हास्पिटल को सम्मानित किये जाने पर जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ गयी है। कहा कि कोरोना संकट के दौरान जब अनेक निजी चिकित्सालय बंद हो गये, ढूढने से भी डाक्टर नहीं मिल रहे थे श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल ने अपनी सेवायें दी और अनेक कोरोना मरीजों केे जीवन दान बचाने का अवसर हास्पिटल को प्राप्त हुआ।
कहा कि यह सम्मान श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों का है जिनके अथक परिश्रम से ऐसा अवसर आया है। श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल का निर्माण मानव सेवा के जिस महान लक्ष्य को लेकर किया गया था वह निरन्तर गतिमान है। उन्होने सम्मान के लिये उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के प्रति आभार जताया।
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है