केक काटकर मनाया गया बस्ती का स्थापना दिवसः वशिष्ठ महोत्सव के शोभा यात्रा में उमडे लोग
वशिष्ठ महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को अमर बलिदानी सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में धूम धाम से बस्ती का स्थापना दिवस मनाया गया. सुबह 06 बजे हजारों की सख्या में आई प्रदेश के विभिन्न जनपदों की बालक बालिका टीमों और आयोजक मंडल द्वारा भव्य वशिष्ठ यात्रा निकाली गई . बैंड बाजे के साथ हाथों में तिरंगा ध्वज लिए भारत माता की जय और महर्षि वशिष्ठ जी की जयकार करते हुए यात्रा स्टेडियम से लाल बहादुर शास्त्री चौराहा,
राणा प्रताप तिराहा, गुरु गोविंद सिंह चौक, संत गाडगे तिराहा, न्याय मार्ग होते हुए स्टेडियम परिसर पहुंचा. अपराह्न मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, अंकुर वर्मा, पवन कसौधन, और कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर 51 किलो का केक काटा तो पूरा स्टेडियम परिसर खुशी से झूम उठा. खिलाडियों ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दिया.
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा की महर्षि वशिष्ठ जी की पावन भूमि का स्वर्णिम इतिहास हमारा गौरव है. उन्होंने वशिष्ठ महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और कलाकारों को अवसर मिलता है. विधायक अजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते कहा कि महर्षि वशिष्ठ की पुण्य भूमि की सेवा करना सौभाग्य की बात है . उन्होंने कहा कि बस्ती के युवाओं को प्रदेश और देश स्तर पर अपनी उपयोगिता सिद्ध करने में उर्जा लगानी चाहिए. कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बस्ती में प्रतिभा की कमी नहीं है बस आवश्यकता है कि उन्हें अवसर तथा माहौल प्रदान किया जाए. श्री राना ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए आभार जताया. बस्ती सदर के ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, साउं घाट के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार,राजा ऐश्वर्य प्रताप सिंह, क्रीड़ा भारती के गोरक्ष प्रांत के महामंत्री वी एन मिश्र, कर्नल के सी मिश्र, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए. देर रात तक वशिष्ठ महोत्सव में जहां कवियों ने जलवे बिखेरे वही सांस्कृतिक संध्या को लोगों ने खूब सराहा.
जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित वशिष्ठ महोत्सव के प्रथम दिवस की संध्याकालीन बेला में विराट कवि सम्मेलन आयोजित हुआ.जिसकी अध्यक्षता विख्यात कवि राम कृष्ण लाल जगमग जी ने और संचालन वेद प्रकाश दिवेदी. जी ने किया. कवियों की रचनाओं को सुनकर श्रोता ओत प्रोत होते रहे और सभी तालिया बजाकर उत्साहवर्धन करते रहे. कवि सम्मेलन की शुरुआत कार्यक्रम के आयोजक राणा दिनेश प्रताप सिंह जी ने महर्षि वशिष्ठ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं उनके सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया.
वाणी बंदना कुमार शैल सत्यार्थी ने किया, इसके बाद अजय कुमार वर्मा अजेय ने, हो जन्म दोबारा तो भारत वतन मिले और दूर जिस दिन से हम आपसे हो गए कोई त्योहार हमने मनाया नहीं, विकास भट्ट कामिल ने फलसफा जिंदगी का सुनता रहा खुद को खुद की कहानी सुनाता रहा, कुमार शैल सत्यार्थी ने चुटकुले अंदाज में राजेश मिश्रा राज ने बेटियों में संबंधित कविता प्रस्तुत वाहवाही लूटी, दीपक सिंह प्रेमी, हरकेश प्रजापति, जगदंबा प्रसाद भाउक, धूप में प्रेम रस की रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया. विनोद उपाध्याय अनवर पाशा ने देशभक्ति रचनाओं को प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी, डॉक्टर अफजल हुसैन अफजल, अर्चना श्रीवास्तव सागर गोरखपुरी,ने अपनी कविताएं सुना कर श्रोताओं को खूब हसाया.
कार्यक्रम के अध्यक्ष रामकृष्ण लाल जगमग ने अपनी प्रसिद्ध कविताओं से सभी का मनोरंजन किया और संचालक वेद प्रकाश द्विवेदी ने अपने ओज की कविताओं से सबके अंदर देशभक्ति के जज्बे पैदा किया जिसे खूब वाहवाही मिली.
वशिष्ठ महोत्सव के प्रथम दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में लखनऊ से पधारी पंडित अर्जुन जी महाराज जी की सुपुत्री स्मृति मिश्रा कथक नृत्यांगना लखनऊ घराना ने तीन ताल में ठुमरी, कृष्ण वंदना 54 चक्कर से, और कृष्ण नटखट बाल गोपाल की माखन चोरी की लीला को अपने नृत्य भाव भंगिमाओ की प्रस्तुति,तथा शशिकांत दुबे लोक नृत्य टीम लखनऊ द्वारा, प्रभु राम जी की अवतरित प्रकट कृपा पर बधावा नृत्य,को उत्साह उमंग एवं भक्ति रस भाव से संपूर्ण प्रस्तुति दे कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रोता, दर्शक गण को हर्षित एवम आनंदित हुए.
राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में बालिका संवर्ग में गोरखपुर ने श्रावस्ती को 09 पॉइंट से, वाराणसी ने देवरिया को 03 प्वाइंट, अयोध्या ने कौशांबी को 04 प्वाइंट से हटाकर जीत दर्ज किया. बालक वर्ग में बलिया ने सोनभद्र को 08 प्वाइंट, अमरोहा ने चंदौली को 05 प्वाइंट, गोंडा ने गाजियाबाद को 09 प्वाइंट से कराकर जीत दर्ज किया. वालीबाल मैच में पहले मैच में पैड़ा (25 प्वाइंट) ने मंझरिया (18 प्वाइंट) को हरा कर विजेता रही दूसरे मैच में पकरी चौहान (25 प्वाइंट) ने कटनी (18प्वाइंट) को हराकर विजेता रही तीसरे मैच में एसएमडीएस गौर ने वाकओवर पाकर पेठिया लश्करी को हरा कर विजेता रही चौथे मैच में बस्ती स्टेडियम (25 प्वाइंट) में एच एम ए हरैया (21प्वाइंट) को हराकर विजेता रही . पांचवा मैच में पैड़ा (25 प्वाइंट) ने भादी (19 प्वाइंट ) को हराकर विजेता रही. पहला सेमीफाइनल बस्ती स्टेडियम (25 प्वाइंट ) ने पैड़ा (22 प्वाइंट ) को हराकर विजेता रही दूसरा सेमीफाइनल पकरी चौहान (25 प्वाइंट ) ने एस एम डी एस गौर (21 प्वाइंट ) को हराकर विजेता रही फाइनल मैच कल खेला जाएगा. कबड्डी के मैच में मैच- वी आर एस कप्तानगंज (20 प्वाइंट ) ने कोठवा भरतपुर (15 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही . मैच- बस्ती टाइगर (18 प्वाइंट ) ने वी आर एस (09 प्वाइंट ) को हराकर विजेता रही . हैण्डबाल के मैच में (बालक ). मैच - लल्लन प्रसाद (06प्वाइंट ) ने किसान इंटर कालेज (05 प्वाइंट ) को हरा कर विजेता रही . मैच- जी आई सी इंटर कॉलेज (07 प्वाइंट ) ने लल्लन प्रसाद (04 प्वाइंट ) को हराकर विजेता रही .
सेमीफइनल मैच- 1-मैच- स्टेडियम ए (11 प्वाइंट ) ने जी आई सी (09 प्वाइंट ) को हराकर विजेता रही . 2-मैच- लक्ष्य एकेडमी (13 प्वाइंट ) ने लल्लन प्रसाद (07 प्वाइंट ) को हराकर विजेता रही फाइनल कल खेला जायेगा . हैण्डबाल के मैच में (बालिका ) ,1-सेमीफइनल मैच- स्टेडियम ए (14 प्वाइंट ) ने जीजी आई सी (09 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही 2-सेमीफइनल मैच- स्टेडियम बी (11 प्वाइंट ) ने बेगम खैर (06 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही. फाइनल मैच कल खेला जायगा. निर्णायक प्रभाकर ओझा, मनोज राय, विवेक श्रीवास्तव, रणधीर सिंह, दीपक सिंह मनोज सिंह सहित 80 निर्णायक रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है