Basti Weather News: 21 जुलाई से 26 जुलाई बस्ती में हो सकती है बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Basti Weather Update: आज भी हो सकती है बारिश

Weather News

Basti Weather News: बस्ती में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई यानी बुधवार को मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रह सकती है.

वहीं 21 जुलाई यानी गुरुवार को हल्की बारिश के आसार हैं. इसके अलावा इस दिन न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतर 34.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रह सकता है. इसके अलावा 22 जुलाई से 23 जुलाई को हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं 24 जुलाई को मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 25 और 26 जुलाई को हल्की बारिश का अनुमान है.

Basti News: पीडिता ने लगाया न्याय की गुहार,आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: पीडिता ने लगाया न्याय की गुहार,आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

BASTI IMD WEATHER basti-weather-news-basti-weather-update-basti-rain-updates-basti-summer-today

Basti News: बाबा साहब की जयन्ती पर सचिन कुमार ने किया पौधरोपण का आवाहन यह भी पढ़ें: Basti News: बाबा साहब की जयन्ती पर सचिन कुमार ने किया पौधरोपण का आवाहन

 इसके अलावा गुरुवार को 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और बारिश के 80 फीसदी संभावना है. इसके अलावा बस्ती से सटे अयोध्या में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं सिद्धार्थनगर में बारिश के अनुमान है. 

Basti News: निपुण विद्यालय बनाने में एआरपी की भूमिका महत्वपूर्ण - सीडीओ यह भी पढ़ें: Basti News: निपुण विद्यालय बनाने में एआरपी की भूमिका महत्वपूर्ण - सीडीओ

गौरतलब है कि आधी जुलाई समाप्त हो चुकी है लेकिन अभी तक बारिश उम्मीद से बहुत कम हुई है. ऐसी स्थिति से सूखे का खतरा बढ़ गया है. अब तक सामान्य का 35.5 फीसद ही वर्षा हुई है. ऐसे में धान की पैदावार कम होने की आशंका जताई जा रही है.

किसानों का आसमान निहारते बीत गया आषाढ़ माह
आषाढ़ माह किसानों का आसमान निहारते बीत गया. अब सावन में भी लोग वर्षा के लिए तरस रहे हैं. तेज धूप और उमस से सभी बेहाल हैं. बीच-बीच में बादल छाने पर लोग उम्मीद बांधते हैं लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ व कम दबाव का क्षेत्र दूसरी जगह बनने जैसे दावे उन्हें निराश कर रहे हैं. सूबे में हर तरफ सूखे के आसार नजर आ रहे हैं. खरीफ फसलों का क्षेत्रफल पिछले साल की अपेक्षा नौ लाख हेक्टेयर कम हो गया है. इससे भी बड़ी चिंता की लकीरें उन किसानों के माथे पर खिंची हैं जिन्होंने जैसे-तैसे रोपाई या बोवाई कर ली है.

वे पीली पड़ी फसल व खेतों में चौड़ी हो रही दरारें देखकर परेशान हैं. इनमें सिर्फ आगरा जिले में ही पर्याप्त और एटा व फिरोजाबाद में सामान्य वर्षा हुई है. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, बरेली, लखीमपुर-खीरी, मथुरा, देवरिया, गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र व ललितपुर जिलों में कम वर्षा हुई है. इसके अलावा अन्य जिलों में अब तक बेहद कम वर्षा हो सकी है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
20 Jul 2022 By Bhartiya Basti

Basti Weather News: 21 जुलाई से 26 जुलाई बस्ती में हो सकती है बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Basti Weather Update: आज भी हो सकती है बारिश

Basti Weather News: बस्ती में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई यानी बुधवार को मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रह सकती है.

वहीं 21 जुलाई यानी गुरुवार को हल्की बारिश के आसार हैं. इसके अलावा इस दिन न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतर 34.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रह सकता है. इसके अलावा 22 जुलाई से 23 जुलाई को हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं 24 जुलाई को मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 25 और 26 जुलाई को हल्की बारिश का अनुमान है.

BASTI IMD WEATHER basti-weather-news-basti-weather-update-basti-rain-updates-basti-summer-today

 इसके अलावा गुरुवार को 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और बारिश के 80 फीसदी संभावना है. इसके अलावा बस्ती से सटे अयोध्या में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं सिद्धार्थनगर में बारिश के अनुमान है. 

गौरतलब है कि आधी जुलाई समाप्त हो चुकी है लेकिन अभी तक बारिश उम्मीद से बहुत कम हुई है. ऐसी स्थिति से सूखे का खतरा बढ़ गया है. अब तक सामान्य का 35.5 फीसद ही वर्षा हुई है. ऐसे में धान की पैदावार कम होने की आशंका जताई जा रही है.

किसानों का आसमान निहारते बीत गया आषाढ़ माह
आषाढ़ माह किसानों का आसमान निहारते बीत गया. अब सावन में भी लोग वर्षा के लिए तरस रहे हैं. तेज धूप और उमस से सभी बेहाल हैं. बीच-बीच में बादल छाने पर लोग उम्मीद बांधते हैं लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ व कम दबाव का क्षेत्र दूसरी जगह बनने जैसे दावे उन्हें निराश कर रहे हैं. सूबे में हर तरफ सूखे के आसार नजर आ रहे हैं. खरीफ फसलों का क्षेत्रफल पिछले साल की अपेक्षा नौ लाख हेक्टेयर कम हो गया है. इससे भी बड़ी चिंता की लकीरें उन किसानों के माथे पर खिंची हैं जिन्होंने जैसे-तैसे रोपाई या बोवाई कर ली है.

वे पीली पड़ी फसल व खेतों में चौड़ी हो रही दरारें देखकर परेशान हैं. इनमें सिर्फ आगरा जिले में ही पर्याप्त और एटा व फिरोजाबाद में सामान्य वर्षा हुई है. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, बरेली, लखीमपुर-खीरी, मथुरा, देवरिया, गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र व ललितपुर जिलों में कम वर्षा हुई है. इसके अलावा अन्य जिलों में अब तक बेहद कम वर्षा हो सकी है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-weather-news-basti-weather-update-basti-rain-updates-basti-summer-today/article-10672
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है