बस्ती में “समझौता हुआ, पैसे लिए…” विकलांग मामले पर कोतवाल का बड़ा दावा

बस्ती: जिले में एक विवाद का मामला इन दिनों चर्चा में है. एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट और जान से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद वह लगातार थाने जा रहा है, लेकिन अब तक उसकी शिकायत पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

युवक ने अपने आरोपों से जुड़े वीडियो और कुछ सबूत इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है. पीड़ित का कहना है कि उसने जो कुछ भी झेला, उसी को उसने वीडियो के माध्यम से सामने रखा है. वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

कोतवाल का बयान: “रिकॉर्डिंग है, बुलाया था थाने”

मामले में जब भारतीय बस्ती की टीम ने बस्ती कोतवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि “हमारे पास पूरी रिकॉर्डिंग है. हमने पीड़ित को कोतवाली बुलाया था, आकर FIR लिखवा दे. मुल्जिम को हिरासत में लिया गया है.”

बस्ती में महिला आरक्षण लागू करने की मांग: कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बस्ती में महिला आरक्षण लागू करने की मांग: कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कोतवाल ने आगे यह भी दावा किया कि “दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है और पैसे का लेन-देन भी हुआ है. अब वही पक्ष इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर मामला उठा रहा है.”

बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, बस्ती पुलिस ने सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर टाली रिपोर्ट यह भी पढ़ें: बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, बस्ती पुलिस ने सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर टाली रिपोर्ट

हालांकि, इस बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. एक तरफ पीड़ित लगातार कार्रवाई न होने की बात कह रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस समझौते और रिकॉर्डिंग की बात कर रही है.

बस्ती स्थापना दिवस पर वशिष्ठ महोत्सव की तैयारी पूरी, 30 अप्रैल से खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज़ यह भी पढ़ें: बस्ती स्थापना दिवस पर वशिष्ठ महोत्सव की तैयारी पूरी, 30 अप्रैल से खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज़

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 Apr 2026 By Vikas kumar

बस्ती में “समझौता हुआ, पैसे लिए…” विकलांग मामले पर कोतवाल का बड़ा दावा

बस्ती: जिले में एक विवाद का मामला इन दिनों चर्चा में है. एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट और जान से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद वह लगातार थाने जा रहा है, लेकिन अब तक उसकी शिकायत पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

युवक ने अपने आरोपों से जुड़े वीडियो और कुछ सबूत इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है. पीड़ित का कहना है कि उसने जो कुछ भी झेला, उसी को उसने वीडियो के माध्यम से सामने रखा है. वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

कोतवाल का बयान: “रिकॉर्डिंग है, बुलाया था थाने”

मामले में जब भारतीय बस्ती की टीम ने बस्ती कोतवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि “हमारे पास पूरी रिकॉर्डिंग है. हमने पीड़ित को कोतवाली बुलाया था, आकर FIR लिखवा दे. मुल्जिम को हिरासत में लिया गया है.”

कोतवाल ने आगे यह भी दावा किया कि “दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है और पैसे का लेन-देन भी हुआ है. अब वही पक्ष इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर मामला उठा रहा है.”

हालांकि, इस बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. एक तरफ पीड़ित लगातार कार्रवाई न होने की बात कह रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस समझौते और रिकॉर्डिंग की बात कर रही है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-viklaang-fir-nahi-kotwal-bayan/article-25572
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है