बस्ती: सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव बोले- 22 भर्तियों में 11,514 आरक्षित सीटों का हक छीना गया
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों के बेटे, बेटियों और बहुओं से उनका संविधान प्रदत्त आरक्षण का अधिकार छीनकर आरक्षित सीटों की लूट कर रही है. समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए आरक्षण घोटाला आडिट अंक 1 से तथ्यवार विवरण देते हुये महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश के 22 परीक्षाओं में 11514 पीडीए आरक्षित सीटों की सुनियोजित लूट किया गया है.
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ पर जोर देते हुये कहा कि भाजपा की सरकार में संवैधानिक संस्थाओं और बाबा साहब द्वारा दिये गये अधिकारों की नियुक्तियों मंे खुला उल्लंघन हो रहा है. कहा कि सपा अब ‘पीडीए ऑडिट अंक-1’ के माध्यम से नियुक्तियों में लूट मामलों को जनता के बीच ले जाएगी.
उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में विभिन्न सरकारी भर्तियों में आरक्षित वर्गों के अधिकारों का खुला हनन किया गया है और आरक्षण नियमों की अनदेखी कर नियुक्तियां की गई हैं. उन्होने ‘पीडीए ऑडिट अंक-1’ का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2019 की 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7,933 पदों पर अनियमितता हुई. इसके अलावा वन एवं वन्यजीव रक्षक भर्ती में 88 पद, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की भर्ती में पांच पद तथा ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 223 पदों पर आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया. इसी प्रकार से लेखपाल भर्ती, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती, लेखपाल भर्ती, आशु लिपिक भर्ती, नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती, पशु चिकित्सक भर्ती,, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती सहित अनेक नियुक्तियों में आरक्षण नियमों का पालन न करके पीडीए से उनका अधिकार छीना गया.
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों को प्रभावित किया है. कहा कि पार्टी इस पुस्तक को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाएगी, ताकि लोगों को भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और आरक्षण से जुड़े मुद्दों की जानकारी मिल सके. कहा कि समाजवादी पार्टी हर उस मुद्दे के खिलाफ है जो संविधान की भावना और देश की एकता-अखंडता के विपरीत हो. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखती है तथा सरकार की नीतियों और कथित विफलताओं को लगातार जनता के बीच ले जाने का काम करती रही है. प्रेस वार्ता के दौरान विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ दयाशंकर मिश्र, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर सहित समाजवादी पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है