Basti Politics: समाजवादी युवजन सभा ने शिविर लगाकर बनाये सपा के सदस्य

Basti Politics: समाजवादी युवजन सभा ने शिविर लगाकर बनाये सपा के सदस्य
samajwadi party basti news

बस्ती .  समाजवादी पार्टी युवजन सभा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ला ‘ पिन्टू’ के संयोजन में शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के निकट सपा का सदस्यता अभियान चलाया गया. शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भी सदस्यता लिया.

सपा के जिला उपाध्यक्ष जावेद पिन्डारी ने कहा कि सदस्यता ही वह ताकत है जिसके आधार पर वैचारिक बदलाव आयेंगे और समाजवाद का संकल्प साकार होगा. कहा कि देश और प्रदेश नीति, कार्यक्रम से चलेगा परस्पर घृणा और नफरत से नहीं. 

शिविर के संचालन में मुख्य रूप से राम सनेही यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो0 जावेद, गोरख यादव, अमरेन्द्र यादव, रजनीश यादव, गिरीश चन्द्र, सचिन गुप्ता, भोलू, अशोक चौधरी, अजय यादव आदि ने योगदान दिया. दयाशंकर गुप्ता, विजय कुमार चौधरी, विकास त्रिपाठी, विशाल शुक्ला, अर्जुन मिश्रा, सत्यम जायसवाल, शिवेश त्रिपाठी, विक्की त्रिपाठी, शुभम मिश्रा, अजीत तिवारी, काली प्रसाद, वृजेश यादव, सोनू यादव, अमर चौधरी, सूरज मिश्रा, अजय पाण्डेय, महेन्द्र कुमार सहित शिविर में 100 से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया. 

Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार

 

बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था यह भी पढ़ें: बस्ती में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, फुटपाथ व्यापारियों के लिए भी होगी अस्थाई व्यवस्था

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है