Basti के सियासत की सबसे बड़ी खबर, राजकिशोर सिंह बीजेपी में शामिल

Basti Lok Sabha Chunav 2024
ब़ृजकिशोर सिंह डिंपल भी बीजेपी में शामिल
सांसद हरीश द्विवेदी भी रहे मंच पर मौजूद

Basti के सियासत की सबसे बड़ी खबर, राजकिशोर सिंह बीजेपी में शामिल
rajkishore singh

Basti Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के बीच बस्ती की सियासत में बड़ी खबर आई है. बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के रास्ते अब राजकिशोर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. 

राजकिशोर सिंह इससे पहले बसपा में थे. सपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजकिशोर सिंह हर्रैया से विधायक थे. राजकिशोर सिंह बस्ती समेत पूर्वांचल कई जिलों में क्षत्रिय समाज के बड़े नेता माने जाते हैं. 

राजधानी लखनऊ में यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में राजकिशोर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा. राजकिशोर सिंह को सपा में शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता था. बीते साल से ही उनके बीजेपी में जाने की बातें चल रहीं थीं.

बस्ती में CO सिटी ही नहीं निष्पक्ष? वकीलों ने SP से की कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में CO सिटी ही नहीं निष्पक्ष? वकीलों ने SP से की कार्रवाई की मांग

rajkishore singh 1

बस्ती में दिलीप पाण्डेय को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला उपाध्यक्ष यह भी पढ़ें: बस्ती में दिलीप पाण्डेय को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला उपाध्यक्ष

Rajkishore Singh Profile
राजकिशोर सिंह ने एपीएनपीजी डिग्री कॉलेज में छात्र राजनीति शुरू की. फिर साल 2002 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बने. फिर साल 2002 में हर्रैया से चुनाव लड़ा और जीत गए. साल 2003 में बसपा छोड़ कर गए और सपा में कैबिनेट मंत्री बने. साल 2007 में राजकिशोर सिंह दूसरी बार विधायक बने.

Basti News: शिव सेना यूबीटी ने सौंपा ज्ञापनः शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: शिव सेना यूबीटी ने सौंपा ज्ञापनः शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक की मांग

2012 में सपा की सरकार आई तो विधायक बने और अखिलेश सरकार में मंत्री पद संभाला. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि साल 2024 के बस्ती लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के चुनाव पर इसका कितना असर पड़ेगा. साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले राजकिशोर को 86,000 के करीब मत मिले थे. हालांकि उस चुनाव में सपा और बसपा ने साथ इलेक्शन लड़ा था और राम प्रसाद चौधरी प्रत्याशी थे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
02 May 2024 By Bhartiya Basti

Basti के सियासत की सबसे बड़ी खबर, राजकिशोर सिंह बीजेपी में शामिल

Basti Lok Sabha Chunav 2024 <br> ब़ृजकिशोर सिंह डिंपल भी बीजेपी में शामिल <br> सांसद हरीश द्विवेदी भी रहे मंच पर मौजूद

Basti Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के बीच बस्ती की सियासत में बड़ी खबर आई है. बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के रास्ते अब राजकिशोर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. 

राजकिशोर सिंह इससे पहले बसपा में थे. सपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजकिशोर सिंह हर्रैया से विधायक थे. राजकिशोर सिंह बस्ती समेत पूर्वांचल कई जिलों में क्षत्रिय समाज के बड़े नेता माने जाते हैं. 

राजधानी लखनऊ में यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में राजकिशोर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा. राजकिशोर सिंह को सपा में शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता था. बीते साल से ही उनके बीजेपी में जाने की बातें चल रहीं थीं.

rajkishore singh 1

Rajkishore Singh Profile
राजकिशोर सिंह ने एपीएनपीजी डिग्री कॉलेज में छात्र राजनीति शुरू की. फिर साल 2002 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बने. फिर साल 2002 में हर्रैया से चुनाव लड़ा और जीत गए. साल 2003 में बसपा छोड़ कर गए और सपा में कैबिनेट मंत्री बने. साल 2007 में राजकिशोर सिंह दूसरी बार विधायक बने.

2012 में सपा की सरकार आई तो विधायक बने और अखिलेश सरकार में मंत्री पद संभाला. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि साल 2024 के बस्ती लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के चुनाव पर इसका कितना असर पड़ेगा. साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले राजकिशोर को 86,000 के करीब मत मिले थे. हालांकि उस चुनाव में सपा और बसपा ने साथ इलेक्शन लड़ा था और राम प्रसाद चौधरी प्रत्याशी थे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-politics-rajkishore-singh-joins-bjp-harish-dwivedi/article-13847
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है