बस्ती में पेट्रोल-डीजल की कमी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
बस्ती: जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और तेल कंपनियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी पंपों पर नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो.
कई पेट्रोल पंप रहे बंद, लोगों को हुई दिक्कत
जिला पूर्ति अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल को जिले में कुल 32 पेट्रोल-डीजल पंप बंद रहे थे, जबकि 23 अप्रैल को 25 पंपों पर सप्लाई नहीं हो सकी. इससे वाहन चालकों को ईंधन लेने में भारी समस्या का सामना करना पड़ा. कई जगह लंबी कतारें भी लगी हुई है.
तेल कंपनियों द्वारा समय पर आपूर्ति न होने के कारण यह स्थिति बनी. जहां ईंधन उपलब्ध था, वहां भी भीड़ बढ़ने से तेल भराने में समय लगा.
यह भी पढ़ें: बस्ती में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बाउंड्रीवॉल टेंडर प्रक्रिया पर धांधली के आरोपप्रशासन ने दिया रोजाना आपूर्ति का आदेश
इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी तेल कंपनियां अपने डिपो नियमित रूप से संचालित करें और जिले के हर पंप पर लगातार सप्लाई बनाए रखें. किसी भी परिस्थिति में ईंधन की कमी नहीं होनी चाहिए.
बस्ती में पेट्रोल-डीजल की कमी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
बस्ती: जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और तेल कंपनियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी पंपों पर नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो.
कई पेट्रोल पंप रहे बंद, लोगों को हुई दिक्कत
जिला पूर्ति अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल को जिले में कुल 32 पेट्रोल-डीजल पंप बंद रहे थे, जबकि 23 अप्रैल को 25 पंपों पर सप्लाई नहीं हो सकी. इससे वाहन चालकों को ईंधन लेने में भारी समस्या का सामना करना पड़ा. कई जगह लंबी कतारें भी लगी हुई है.
तेल कंपनियों द्वारा समय पर आपूर्ति न होने के कारण यह स्थिति बनी. जहां ईंधन उपलब्ध था, वहां भी भीड़ बढ़ने से तेल भराने में समय लगा.
प्रशासन ने दिया रोजाना आपूर्ति का आदेश
इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी तेल कंपनियां अपने डिपो नियमित रूप से संचालित करें और जिले के हर पंप पर लगातार सप्लाई बनाए रखें. किसी भी परिस्थिति में ईंधन की कमी नहीं होनी चाहिए.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है