बस्ती में फुटहिया से हर्रैया तक सर्विस रोड दुरुस्त होगी, एनएचआई को सख्त निर्देश

त्योहारों में भाईचारा बनाए रखने और विकास कार्य तेज करने पर जोर

बस्ती में फुटहिया से हर्रैया तक सर्विस रोड दुरुस्त होगी, एनएचआई को सख्त निर्देश
बस्ती में फुटहिया से हर्रैया तक सर्विस रोड दुरुस्त होगी, एनएचआई को सख्त निर्देश

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की भावना को मजबूत करना तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कार्यक्रमों पर सुझाव देना रहा. होली, ईद और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को आपसी मेलजोल के साथ मनाने पर भी जोर दिया गया.

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने एनएचआई के अधिकारियों को फुटहिया सर्विस रोड की खराब स्थिति को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए. इसके साथ ही मूडघाट, बड़ेवन, पटेल चौक, कप्तानगंज और हर्रैया क्षेत्र के सर्विस रोड और प्रकाश व्यवस्था को भी जल्द दुरुस्त कराने को कहा गया.

हर्रैया के विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र ने बताया कि पानी टंकी के पास स्थापित संत गाडगे की प्रतिमा का वर्तमान स्थान उचित नहीं है. इस पर अपर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को स्थल निरीक्षण कर उचित समाधान निकालने के निर्देश दिए.

Basti News: भारत में जातियां थी लेकिन जातिवाद कभी नहीं था- रामभद्राचार्य यह भी पढ़ें: Basti News: भारत में जातियां थी लेकिन जातिवाद कभी नहीं था- रामभद्राचार्य

एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में शव वाहन से दवाएं ले जाने के मामले को गलत बताया. इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव निगम ने जांच कर कार्रवाई करने और पत्रकारों को शासनादेश के अनुसार दवा सुविधा की समीक्षा कर उपलब्ध कराने की बात कही. समिति सदस्य सरदार जगवीर सिंह ने पत्रकारों को लोकल पर्चेज की दवाएं न मिलने का मुद्दा उठाया.

Basti News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बीएसए कार्यालय पर गरजे शिक्षक, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें: Basti News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में बीएसए कार्यालय पर गरजे शिक्षक, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

गुलाब चंद्र सोनकर ने अस्पताल चौराहे पर लगे विद्युत पोल की शिफ्टिंग न होने की समस्या बताई, जिस पर संबंधित विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए. नामित सदस्य मजहर आजाद ने दलित और मलिन बस्तियों में शिविर लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की मांग की. इस पर नगरपालिका और जिला पंचायत राज अधिकारी को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए.

बस्ती: एसआई अजय गोंड की मौत डूबने से, फॉरेंसिक जांच में पुष्टि यह भी पढ़ें: बस्ती: एसआई अजय गोंड की मौत डूबने से, फॉरेंसिक जांच में पुष्टि

बैठक में स्पेशल एजुकेटर चयन सूची निरस्त होने का मुद्दा भी उठा. इस पर प्रशासन ने शासन की गाइडलाइन के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी करने की बात कही.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है