Basti News: मानदेय वृद्धि पर शिक्षा मित्रों में खुशी की लहरः मिठाई खिलाकर साझा किया खुशियां
Basti News
शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि बढती मंहगाई को देखते हुये 10 वर्ष बाद 8 हजार रूपये प्रति माह की वृद्धि पर्याप्त नहीं है किन्तु सरकार ने अपनी सोच बदली इसका स्वागत है. कहा कि शिक्षा मित्र सहायक अध्यापक घोषित किये जाने की अपनी मांग पर डटे रहेंगे और संघर्ष जारी रहेगा. मण्डल अध्यक्ष प्रवीन कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुये संभावना व्यक्त किया कि अति शीघ्र शिक्षा मित्रों की अन्य मांगों को स्वीकार किया जायेगा.
जिला संगठन मंत्री संदीप कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है. शिक्षा मित्रों को पेन्शन का भी लाभ दिया जायेगा. मानदेय मंें 8 हजार रूपये की वृद्धि किये जाने के निर्णय पर खुशी व्यक्त करने वालों में जिला संरक्षक संजय यादव,धनंजय सिंह, सिराज अहमद, शिव कुमार चौधरी, श्रवण यादव, धर्मेन्द्र कुमार पाठक, प्रदीप चौधरी, भोला शुक्ल, रत्नेश चौधरी, रामेन्द्र श्रीवास्तव, राम प्रकाश वर्मा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, शिव शंकर साहू, राकेश उपाध्याय आदि शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है