बस्ती में रंगदारी से इनकार पर खिलौना दुकानदार से मारपीट, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
Basti News
रंगदारी न देने पर अफजल गुरू और उनके साथियों ने खिलौने की दूकान बंद करने की धमकी दिया और उनके भाई मजहर को बुरी तरह से मारा पीटा. इस मामले में गुलजार अहमद के पिता इजहार अहमद ने पुरानी बस्ती थाने में इम्तियाज और गयासुद्दीन के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया.
अपने भाई इम्तियाज और गयासुद्दीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज होने से नाराज अफजल गुरू ने पहले तो मुकदमा वापस लेने के लिये दबाव बनाया किन्तु जब गुलजार अहमद आदि ने इंकार कर दिया तो 6 फरवरी की रात में अफजल गुरू अपने गुर्गो के साथ घर पर चढ आया और गुलजार अहमद, उनके पिता इजहार अहमद, माता, बहन, भाई आदि को बुरी तरह से मारा पीटा और धमकी दिया कि कहीं थाना पुलिस में जाओगे तो अंजाम बुरा होगा. मोहल्ले वालों ने आकर किसी तरह परिवार की जान बचाया. गुलजार अहमद ने दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी और अपने खिलौने की दूकान, परिजनों के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है