Basti News: दबंगों ने होटल में खाना खाया, लगा दिया आग, पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

Basti News

Basti News: दबंगों ने होटल में खाना खाया, लगा दिया आग, पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार
Basti News: दबंगों ने होटल में खाना खाया, लगा दिया आग, पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

 रूधौली थाना क्षेत्र के कथकपुरवा निवासी अबुसमा पुत्र मो. अमीन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर होटल मंें जबरिया खाना खाने, धमकी देने, दुकान में आग लगा देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है.

एसपी को दिये पत्र में अबुसमा ने कहा है कि वह कथकपुरवा चौराहे पर वह पिछले 4 वर्षो से के.जी.एम. नाम से एक होटल चलाता है. गत 15 फरवरी को मोबाइल नम्बर 6393031096 से शाम को खाने के लिये फोन आया  लेकिन फोन पर गाली गुप्ता बदतमीजी किया.  उसके बाद लगभग 8.30 बजे रक्साकलॉ से चार लोग परबेज, मुसीर, मझौआ के शुभम एवं दानोकुईया के रिजवान अहमद आदि आये. होटल पर खाना खाया उसके बाद हाथापाई व गाली गुप्ता देने लगे.

उसी में से एक ने कट्टा निकालकर धमकी दिया की हट जा नहीं तो जान से मार दूँगा और होटल में आग लगा दूँगा, कह कर चले गये . अबुसमा ने 112 पर घटना की सूचना दिया.  पुलिस आई, पूछताछ किया, उसने लिखित तहरीर थाने पर दिया और होटल एवं जानमाल की सुरक्षा दोषियों खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग किया.  17 फरवरी की रात में लगभग 3.30 बजे के करीब  दुकान में आग लगा दिया गया.  इसकी भी सूचना  112 नम्बर पर दिया गया.

Basti News: मानदेय वृद्धि पर शिक्षा मित्रों में खुशी की लहरः मिठाई खिलाकर साझा किया खुशियां यह भी पढ़ें: Basti News: मानदेय वृद्धि पर शिक्षा मित्रों में खुशी की लहरः मिठाई खिलाकर साझा किया खुशियां

 इसके बाद रुधौली पुलिस ने अज्ञात लोगों के नाम से  मुकदमा पंजीकृत किया जबकि उसने नाम के साथ तहरीर दिया था. पुलिस ने कोई गिरफ्तारी भी नहीं किया. अबुसमा ने मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की मांग किया है.

Basti News: वशिष्ठ धाम को अयोध्या धाम से जोड़ा जाए-जगद्गुरु रामभद्राचार्य यह भी पढ़ें: Basti News: वशिष्ठ धाम को अयोध्या धाम से जोड़ा जाए-जगद्गुरु रामभद्राचार्य

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है