Basti News: वी मार्ट के सामने से मोटर साईकिल की चोरी

Basti News: वी मार्ट के सामने से मोटर साईकिल की चोरी
Basti News

Basti News: कोतवाली थाना क्षेत्र के वी मार्ट के सामने से शिक्षक अजय कुमार भारती की मोटरसाईकिल पल्सर यूपी 51 एएन 5519 को अज्ञात चोर चुरा ले गये। अजय कुमार भारती की मोटर साईकिल उनके भाई दुर्गेश सिंह लेकर वी मार्ट में सामान खरीदने गये थे कि उसी दौरान 27 फरवरी की शाम लगभग  7. 15 बजे चोरों ने मोटरसाईकिल गायब कर दिया। इस सम्बन्ध में दुर्गेश सिंह  ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर मोटर साईकिल बरामद कराने की मांग किया है।

दुर्गेश सिंह ने जब वीमार्ट के सीसी टी.वी. कैमरे से फुटेज की मांग किया तो बताया गया कि एक कैमरा खराब है और दूसरे के सामने स्टाल लगा दिया गया है। ज्ञात रहे कि वी मार्ट के सामने से आये दिन मोटरसाईकिल चोरी के मामले सामने आ रहे हैं किन्तु पुलिस अभी तक वाहन चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। 

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है