Basti News: पढाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से समृद्ध होंगे छात्र-अपर्णा सिंह
रविवार को लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल सुरेंद्रनगर कटरा में शिक्षा नवाचार और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज का शुभारंभ किया गया. इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया . परीक्षा समाप्ति के पश्चात परीक्षा कक्ष से बाहर निकलते समय छात्र-छात्राओं के अंदर उत्साह व उनके चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी . परीक्षा के पश्चात संवाद स्थापित करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि इस परीक्षा से हम लोगों को एक नई दिशा मिलेगी जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हमारा मार्ग प्रशस्त होगा .
सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सुमधुर फाउंडेशन का उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है क्योंकि, आज प्रतियोगी परीक्षाओं का ही दौर चल रहा है. इस टेस्ट सीरीज की विशेषताओं के बारे में बताते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अपर्णा सिंह ने बताया कि यह टेस्ट सीरीज प्रतियोगी परीक्षाओं पर आधारित होगी जो विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए महीने में दो बार निशुल्क प्रदान की जाएगी .
अब बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एन .टी.एस.ई. ,जे.ई.ई.,नीट इत्यादि की तैयारी के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा . विद्यालय में बच्चों के लिए एकेडमिक के साथ-साथ फाउंडेशन की कक्षाएं भी संचालित की जाएगी और समय-समय पर उनका मार्गदर्शन करते हुए टेस्ट सीरीज के माध्यम से उनकी योग्यताओं का मूल्यांकन किया जाएगा तथा रैंक निकालकर अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा . जिससे वह अपनी कमियों को सुधार कर भविष्य मैं सफलता की ओर आगे बढ़ सके.
सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय के निर्देशक राहुल सिंह ने कहा कि ‘मेरा यह सपना है कि मैं समाज में उन बच्चों के लिए कुछ ऐसा करूं जिससे जो बच्चे कक्षा दसवीं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - एन .टी.एस.ई.,नीट.,जेई.की तैयारी के लिए शहर छोड़ कर बाहर चले जाते हैं तथा उनके अभिभावकों को भारी भरकम शुल्क जमा करना पड़ता है और परिणाम भी अपेक्षित नहीं आते ऐसे में सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज के माध्यम से बच्चो को भविष्यगत परीक्षाओं का ज्ञान हो,वे प्रश्न पत्रों को सुगमता से समझे और भविष्य में लक्ष्य की प्राप्ति कर सकें .
यह भी पढ़ें: बस्ती में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, सांसद जगदम्बिका पाल बोले- युवाओं को लेना चाहिए प्रेरणायही हमारा उद्देश्य है कि शहर के छात्र-छात्राओं के पलायन को रोका जाए ,उन्हें सही मार्गदर्शन कराया जाए और उनके माता-पिता के सपनों को साकार किया जाए . कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में मजबूत नीव ही सफलता की कुंजी है. सुमधुर फाउंडेशन सीरीज विद्यार्थियों को केवल परीक्षा केंद्रित तैयारी ही नहीं बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में भी सहायता प्रदान करेगी. इस श्रृंखला के माध्यम से प्रतिभागियों को नवीनतम पाठ्यक्रम अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा तकनीकी आधारित शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी .
इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि लिटिल फ्लावर एक ऐसा संस्थान है जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है . यह विद्यालय बस्ती के टॉप स्कूलों में से एक है. विद्यालय अपनी आधुनिक सुविधाओं, अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है
इस अवसर पर राजमणि वर्मा , वैभव पाण्डेय ,आनंद आर्या, मधु सिंह, प्रीति अस्थाना, ,साक्षी पांडे ,शशि पांडे, अर्पिता सिंह, श्रद्धा सिंह ,रितिकेश, प्रवेश , आनंद आर्या, अभिषेक, अनूप बरनवाल, तपन घोष, संध्या तिवारी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे!
Basti News: पढाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से समृद्ध होंगे छात्र-अपर्णा सिंह
रविवार को लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल सुरेंद्रनगर कटरा में शिक्षा नवाचार और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज का शुभारंभ किया गया. इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया . परीक्षा समाप्ति के पश्चात परीक्षा कक्ष से बाहर निकलते समय छात्र-छात्राओं के अंदर उत्साह व उनके चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी . परीक्षा के पश्चात संवाद स्थापित करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि इस परीक्षा से हम लोगों को एक नई दिशा मिलेगी जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हमारा मार्ग प्रशस्त होगा .
सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सुमधुर फाउंडेशन का उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है क्योंकि, आज प्रतियोगी परीक्षाओं का ही दौर चल रहा है. इस टेस्ट सीरीज की विशेषताओं के बारे में बताते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अपर्णा सिंह ने बताया कि यह टेस्ट सीरीज प्रतियोगी परीक्षाओं पर आधारित होगी जो विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए महीने में दो बार निशुल्क प्रदान की जाएगी .
अब बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एन .टी.एस.ई. ,जे.ई.ई.,नीट इत्यादि की तैयारी के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा . विद्यालय में बच्चों के लिए एकेडमिक के साथ-साथ फाउंडेशन की कक्षाएं भी संचालित की जाएगी और समय-समय पर उनका मार्गदर्शन करते हुए टेस्ट सीरीज के माध्यम से उनकी योग्यताओं का मूल्यांकन किया जाएगा तथा रैंक निकालकर अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा . जिससे वह अपनी कमियों को सुधार कर भविष्य मैं सफलता की ओर आगे बढ़ सके.
सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय के निर्देशक राहुल सिंह ने कहा कि ‘मेरा यह सपना है कि मैं समाज में उन बच्चों के लिए कुछ ऐसा करूं जिससे जो बच्चे कक्षा दसवीं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - एन .टी.एस.ई.,नीट.,जेई.की तैयारी के लिए शहर छोड़ कर बाहर चले जाते हैं तथा उनके अभिभावकों को भारी भरकम शुल्क जमा करना पड़ता है और परिणाम भी अपेक्षित नहीं आते ऐसे में सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज के माध्यम से बच्चो को भविष्यगत परीक्षाओं का ज्ञान हो,वे प्रश्न पत्रों को सुगमता से समझे और भविष्य में लक्ष्य की प्राप्ति कर सकें .
यही हमारा उद्देश्य है कि शहर के छात्र-छात्राओं के पलायन को रोका जाए ,उन्हें सही मार्गदर्शन कराया जाए और उनके माता-पिता के सपनों को साकार किया जाए . कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में मजबूत नीव ही सफलता की कुंजी है. सुमधुर फाउंडेशन सीरीज विद्यार्थियों को केवल परीक्षा केंद्रित तैयारी ही नहीं बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में भी सहायता प्रदान करेगी. इस श्रृंखला के माध्यम से प्रतिभागियों को नवीनतम पाठ्यक्रम अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा तकनीकी आधारित शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी .
इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि लिटिल फ्लावर एक ऐसा संस्थान है जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है . यह विद्यालय बस्ती के टॉप स्कूलों में से एक है. विद्यालय अपनी आधुनिक सुविधाओं, अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है
इस अवसर पर राजमणि वर्मा , वैभव पाण्डेय ,आनंद आर्या, मधु सिंह, प्रीति अस्थाना, ,साक्षी पांडे ,शशि पांडे, अर्पिता सिंह, श्रद्धा सिंह ,रितिकेश, प्रवेश , आनंद आर्या, अभिषेक, अनूप बरनवाल, तपन घोष, संध्या तिवारी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे!
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है