Basti News: राजेन्द्र हॉस्पिटल में अत्याधुनिक लेवल-3 एनआईसीयू की सुविधा

Basti News: राजेन्द्र हॉस्पिटल में अत्याधुनिक लेवल-3 एनआईसीयू  की सुविधा
Basti News

मुण्डेरवा मार्ग राजेन्द्रानगर में स्थित राजेंद्र हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।  डा. ईशा कपूर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में लेवल-3  एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) की व्यवस्था की गई है, जो पूर्वांचल क्षेत्र में बहुत कम अस्पतालों में उपलब्ध है।


डा.  कपूर ने बताया कि हाल ही में एक नवजात शिशु संतकबीर नगर जनपद के बीना देवी पत्नी उमापति को गंभीर स्थिति में यहां भर्ती कराया गया था। बच्चे का जन्म किसी अन्य स्थान पर हुआ था और उसकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उसे राजेंद्र हॉस्पिटल के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया।

यहां विशेषज्ञ डाक्टरों और आधुनिक मशीनों की मदद से उसका इलाज किया गया, जिसके बाद अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुका है।

Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: वृषभ, कन्या, मकर, मेष, मिथुन,कुंभ, मीन, वृश्चिक, सिंह,कर्क, तुला,धनु का आज का राशिफल यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 5 March 2026: वृषभ, कन्या, मकर, मेष, मिथुन,कुंभ, मीन, वृश्चिक, सिंह,कर्क, तुला,धनु का आज का राशिफल


उन्होंने बताया कि अस्पताल में लेवल-3  एनएसयू के साथ-साथ 10 वेंटिलेटर, 12  सीपीएपी मशीनें, लैमिनर चैबर, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और केएमसी (कंगारू मदर केयर) यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन आधुनिक व्यवस्थाओं के कारण गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं का भी बेहतर इलाज संभव हो पा रहा है।

गोरखपुर में इस मुख्य सड़क पर फ्लाईओवर का काम जल्द होगा पूरा, जाम से मिलेगी बड़ी राहत यह भी पढ़ें: गोरखपुर में इस मुख्य सड़क पर फ्लाईओवर का काम जल्द होगा पूरा, जाम से मिलेगी बड़ी राहत


डा. कपूर ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत नवजात शिशुओं का इलाज निःशुल्क किया जाता है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और उन्हें इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

यूपी के 19 हज़ार लोगों को मिलेगा यह मुफ़्त कनेक्शन, तैयार हुई लिस्ट यह भी पढ़ें: यूपी के 19 हज़ार लोगों को मिलेगा यह मुफ़्त कनेक्शन, तैयार हुई लिस्ट


उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल शहर से कुछ दूरी पर स्थित होने के बावजूद मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर मरीज एम्बुलेंस को कॉल कर सकते हैं और यह सेवा निशुल्क प्रदान की जाती है।


अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि राजेंद्र हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि क्षेत्र के लोगों को गंभीर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े।

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है