Basti News: बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचायें- यशकान्त सिंह

 शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान की कड़ी में महादेवा विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन कार्यक्रम संयोजक और जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख साऊंघाट के संयोजन में बनकटी विकास खण्ड के सभागार में सम्पन्न हुआ.  मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष एवं रामनगर के  ब्लॉक प्रमुख  यशकांत सिंह  ने बाबा साहब  के विचारो पर प्रकाश डाला. उन्होने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया.

भाजपा जिला महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक अभिषेक कुमार ने बाबा साहब के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि  बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना को व्यवहारिक रूप देना होगा. यह हमारा लक्ष्य होना चाहिये. कार्यकम की अध्यक्षता करते हुये भाजपा मण्डल अध्यक्ष  अंकित पाण्डेय ने बाबा साहब के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला.

कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन एक संघर्ष का इतिहास रहा है. आजादी से पहले देश में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव, छुआछूत जैसी कुरीतियों का खात्मा डॉ. आंबेडकर के निर्देशन में बनाए गए संविधान ने किया. उन्होंने कहा कि कभी भी भेद-भाव होते देखें तो उसे रोकें. किसी के साथ अन्याय न होने दें.

बस्ती में 8.46 करोड़ रुपये से बनेगा स्टेडियम, पहली किस्त जारी यह भी पढ़ें: बस्ती में 8.46 करोड़ रुपये से बनेगा स्टेडियम, पहली किस्त जारी

इस अवसर पर  जिला मंत्री भाजपा राजेंद्र राजभर,  रविचंद्र अंकित पाण्डेय, प्रधान संघ अध्यक्ष  राजू मौर्या , मंडल अध्यक्ष कुदरहा  दुर्गेश अग्रहरि , प्रधान मोहनाखोर श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता,  काशी प्रसाद गौतम, दिवाकर कुमार, राम भरत,  सुनील  पाण्डेय, बृजेश यादव के साथ ही पार्टी  के कार्यकर्ता और  मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही.

Basti News: शिक्षा का अर्थ केवल किताबी ज्ञान नहीं, छात्र कल के नहीं, आज के भविष्य-अरुणा पाल यह भी पढ़ें: Basti News: शिक्षा का अर्थ केवल किताबी ज्ञान नहीं, छात्र कल के नहीं, आज के भविष्य-अरुणा पाल

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
17 Apr 2026 By Bhartiya Basti

Basti News: बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचायें- यशकान्त सिंह

 शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान की कड़ी में महादेवा विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन कार्यक्रम संयोजक और जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख साऊंघाट के संयोजन में बनकटी विकास खण्ड के सभागार में सम्पन्न हुआ.  मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष एवं रामनगर के  ब्लॉक प्रमुख  यशकांत सिंह  ने बाबा साहब  के विचारो पर प्रकाश डाला. उन्होने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया.

भाजपा जिला महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक अभिषेक कुमार ने बाबा साहब के व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि  बाबा साहब के अधूरे सपने को पूरा करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना को व्यवहारिक रूप देना होगा. यह हमारा लक्ष्य होना चाहिये. कार्यकम की अध्यक्षता करते हुये भाजपा मण्डल अध्यक्ष  अंकित पाण्डेय ने बाबा साहब के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला.

कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन एक संघर्ष का इतिहास रहा है. आजादी से पहले देश में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव, छुआछूत जैसी कुरीतियों का खात्मा डॉ. आंबेडकर के निर्देशन में बनाए गए संविधान ने किया. उन्होंने कहा कि कभी भी भेद-भाव होते देखें तो उसे रोकें. किसी के साथ अन्याय न होने दें.

इस अवसर पर  जिला मंत्री भाजपा राजेंद्र राजभर,  रविचंद्र अंकित पाण्डेय, प्रधान संघ अध्यक्ष  राजू मौर्या , मंडल अध्यक्ष कुदरहा  दुर्गेश अग्रहरि , प्रधान मोहनाखोर श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता,  काशी प्रसाद गौतम, दिवाकर कुमार, राम भरत,  सुनील  पाण्डेय, बृजेश यादव के साथ ही पार्टी  के कार्यकर्ता और  मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-spread-baba-sahebs-thoughts-to-everyone-yashkant/article-25506
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है