Basti News: 14 वीं पुण्य तिथि पर याद किये गये समाजवादी चिन्तक पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. राम मनोहर लोहिया के शिष्य पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी को उनके 14 वीं पुण्य तिथि पर शनिवार को याद किया गया. सपा नेता वृजेश मिश्र के संयोजन में बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम पर वृद्ध जनों में खाद्य सामग्री और पेय पदार्थ वितरण  आदि का वितरण कर पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी को नमन् किया गया.

छात्र जीवन से समाजवाद तक, तिवारी का प्रेरक सफर

पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये वृजेश मिश्र ने कहा कि छात्र जीवन से ही समाजवादी विचारधारा को आगे बढाने वाले श्री तिवारी विद्वान होने के साथ ही अति सहज थे. कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि ऐसे महान व्यक्त्तिव का मार्ग दर्शन मिला. वे समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे. उन्होने आखिरी सांस तक समाजवादी   विचारधारा को मजबूत करने में जो योगदान दिया इसके लिये वे सदैव याद किये जायंेंगे. नयी पीढी को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिये.

 कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया के प्रिय शिष्य वृजभूषण तिवारी इतने सहज थे कि सांसद होने के बाद भी पैदल घर से निकल पड़ते. रिक्शे पर बैठकर चल देते. ऐसे महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढने की जरूरत है. उन्होने मुझे पुत्रवत स्नेह दिया.  वे युवा पीढी में समाजवाद का भविष्य देखते थे. युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये कि विचारधारा के स्तर पर किस प्रकार से कोई साधारण युवा मार्ग दर्शक बन सकता है.

बस्ती में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बाउंड्रीवॉल टेंडर प्रक्रिया पर धांधली के आरोप यह भी पढ़ें: बस्ती में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बाउंड्रीवॉल टेंडर प्रक्रिया पर धांधली के आरोप

पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी को नमन् करने वालों  में मुख्य रूप से अनिल कुमार चौधरी, रामदीन यादव, सत्यम, अंबिका मिश्रा संजय उपाध्याय ओकार मिश्रा, सुंदरम, रामवृक्ष गुप्ता, शिवकुमार, आनंद प्रकाश, आदि लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किया आदि ने योगदान दिया.

बस्ती में बिजली संकट, रात में अधिकारी गायब, 1 हफ्ते में समाधान का वादा यह भी पढ़ें: बस्ती में बिजली संकट, रात में अधिकारी गायब, 1 हफ्ते में समाधान का वादा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Apr 2026 By Bhartiya Basti

Basti News: 14 वीं पुण्य तिथि पर याद किये गये समाजवादी चिन्तक पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. राम मनोहर लोहिया के शिष्य पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी को उनके 14 वीं पुण्य तिथि पर शनिवार को याद किया गया. सपा नेता वृजेश मिश्र के संयोजन में बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम पर वृद्ध जनों में खाद्य सामग्री और पेय पदार्थ वितरण  आदि का वितरण कर पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी को नमन् किया गया.

छात्र जीवन से समाजवाद तक, तिवारी का प्रेरक सफर

पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये वृजेश मिश्र ने कहा कि छात्र जीवन से ही समाजवादी विचारधारा को आगे बढाने वाले श्री तिवारी विद्वान होने के साथ ही अति सहज थे. कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि ऐसे महान व्यक्त्तिव का मार्ग दर्शन मिला. वे समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे. उन्होने आखिरी सांस तक समाजवादी   विचारधारा को मजबूत करने में जो योगदान दिया इसके लिये वे सदैव याद किये जायंेंगे. नयी पीढी को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिये.

 कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया के प्रिय शिष्य वृजभूषण तिवारी इतने सहज थे कि सांसद होने के बाद भी पैदल घर से निकल पड़ते. रिक्शे पर बैठकर चल देते. ऐसे महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढने की जरूरत है. उन्होने मुझे पुत्रवत स्नेह दिया.  वे युवा पीढी में समाजवाद का भविष्य देखते थे. युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये कि विचारधारा के स्तर पर किस प्रकार से कोई साधारण युवा मार्ग दर्शक बन सकता है.

पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी को नमन् करने वालों  में मुख्य रूप से अनिल कुमार चौधरी, रामदीन यादव, सत्यम, अंबिका मिश्रा संजय उपाध्याय ओकार मिश्रा, सुंदरम, रामवृक्ष गुप्ता, शिवकुमार, आनंद प्रकाश, आदि लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किया आदि ने योगदान दिया.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-socialist-thinker-former-mp-brijbhushan-tiwari-remembered-on/article-25566
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है