Basti में सनसनीखेज हत्याकांड, युवक को उतारा मौत के घाट, अस्पताल में हुई मौत

Basti Crime News:

crime news (Image by PublicDomainPictures from Pixabay)

उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती के मुंडेरवा में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है. यहां 35 वर्षीय हरिकांत की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी. फेरी लगाने वाले हरिकांत के पास देर रात किसी का फोन आया था. इसके बाद वह घर से निकल गया. दावा है कि बदमाशों ने हरिकांत के मुंह में कपड़ा ठूंस कर हाथ बांध दिया और गला रेत कर भाग गए. घटना के बाद युवक किसी तरह अपने पिता के पास पहुंचा जहां से उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए. हालांकि जिला अस्पताल से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. जब तक परिजन युवक को लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई थी.

दिवंगत से अस्पताल में पूछताछ करने के बाद पुलिस को यह पता चला कि हमलावर तीन थे, परंतु पीड़ित आरोपियों के नाम नहीं ले पाया और उसकी अस्पताल में ही मृत्यु हो गई. 

हरिकांत के पड़ोसियों का दावा है कि यह काम किसी रिश्तेदार या किसी जान पहचान के लोगों ने किया है क्योंकि देर रात किसी के फोन आने पर बिना उसे बिना जाने कोई भी अपने घर से बाहर नहीं जाएगा. पुलिस ने इस केस कि छानबीन शुरू कर दी है, साथ ही उन तीन हमलावर की तलाश करने में जुट गई है अभी तक घटना स्थल से सिर्फ चाकू और रस्सी बरामद हुआ है इसकी सहायता से पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकती है.

Basti News: 9 दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा यह भी पढ़ें: Basti News: 9 दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
05 May 2024 By Bhartiya Basti

Basti में सनसनीखेज हत्याकांड, युवक को उतारा मौत के घाट, अस्पताल में हुई मौत

Basti Crime News:

उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती के मुंडेरवा में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है. यहां 35 वर्षीय हरिकांत की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी. फेरी लगाने वाले हरिकांत के पास देर रात किसी का फोन आया था. इसके बाद वह घर से निकल गया. दावा है कि बदमाशों ने हरिकांत के मुंह में कपड़ा ठूंस कर हाथ बांध दिया और गला रेत कर भाग गए. घटना के बाद युवक किसी तरह अपने पिता के पास पहुंचा जहां से उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए. हालांकि जिला अस्पताल से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. जब तक परिजन युवक को लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई थी.

दिवंगत से अस्पताल में पूछताछ करने के बाद पुलिस को यह पता चला कि हमलावर तीन थे, परंतु पीड़ित आरोपियों के नाम नहीं ले पाया और उसकी अस्पताल में ही मृत्यु हो गई. 

हरिकांत के पड़ोसियों का दावा है कि यह काम किसी रिश्तेदार या किसी जान पहचान के लोगों ने किया है क्योंकि देर रात किसी के फोन आने पर बिना उसे बिना जाने कोई भी अपने घर से बाहर नहीं जाएगा. पुलिस ने इस केस कि छानबीन शुरू कर दी है, साथ ही उन तीन हमलावर की तलाश करने में जुट गई है अभी तक घटना स्थल से सिर्फ चाकू और रस्सी बरामद हुआ है इसकी सहायता से पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकती है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-sensational-murder-in-basti-munderwa-harikant-murder-case/article-13858
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है