Basti News: 227 शिक्षकों का स्कूल रेडिनेस सेमिनार सम्पन्न
ब्लॉक संसाधन केन्द्र डिलिया के सभागार में कक्षा एक और दो में शिक्षण कार्य करने वाले नोडल अध्यापकों का दो दिवसीय स्कूल रेडिनेस एवं रेमेडिएशन सेमिनार शुक्रवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेमिनार का शुभारंभ किया.
उन्मुखीकरण सेमिनार पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों की मजबूत नींव तैयार कर उनके विकास, विस्तार, समृद्धि एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. संदर्भदाता के रूप में एआरपी प्रदीप गुप्ता, शैलेश मिश्रा, शिव प्रसाद, सर्वेंद्र नाथ पाण्डेय एवं रुक्मिणी पाण्डेय रहे. सेमिनार दो पालियों में आयोजित हुआ जिसमें 10 न्याय पंचायत के 137 विद्यालयों से कुल 227 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया. पर्यवेक्षक के रूप में जिला समन्वयक आलोक त्रिपाठी एवं सीएसएफ फाउंडेशन की अनिका सिद्दीकी रहीं.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है