Basti News: बस्ती में इन 13 इंटर कॉलेजों की मान्यता होगी रद्द! DIOS ने बोर्ड से की ये सिफारिश

Basti News: बस्ती में इन 13 इंटर कॉलेजों की मान्यता होगी रद्द! DIOS ने बोर्ड से की ये सिफारिश
basti latest news in hidi

Basti Education News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में 13 इंटर कॉलेजों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है. DIOS ने माध्यमिक शिक्षा परिषद से इन कॉलेजों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की है. इन कॉलेजों पर आरोप है कि उन्होंने वेबपेज और ई-मेल आईडी नहीं बनाया. DIOS डीएस यादव ने जानकारी दी कि इन कॉलेजों को पहले भी चेतावनी दी गई थी. इसके बावजूद कॉलेजों ने गंभीरता से नियमों का पालन नहीं किया. इनकी मान्यता रद्द करने की सिफारिश शासन से की गई है. मान्यता रद्द होने के बाद इन कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को नजदीकी कॉलेजों में संबद्ध कराया जाएगा.

DIOS ने बताया कि एसपी एजूकेशनल इंस्टीटयूट अमारी बाजार, रामफेर प्रजापति इंटर कॉलेज करमाहिया सोनहा, बीआरबी पटेल इंटर कॉलेज चिकनी कुर्दा, रामरेखा चौधरी किसान इंटर कॉलेज कुर्दा की मान्यता रद्द करनी सिफारिश की गई है.

इसके अलावा उमा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालगंज, आरयूएचआर यादव कॉलेज महादेवा, घिसयावन प्रसाद भगवती प्रसाद यादव इंटर कॉलेज सिकटा, गायत्री शुक्ला इंटर कॉलेज पचारी खुर्द रूधौली की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है.

 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है