Basti News: शिक्षक संघ के अधिवेशन में राम सागर वर्मा अध्यक्ष, राम पियारे मंत्री निर्वाचित
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई हर्रैया का त्रैवार्षिक अधिवेशन गुरुवार को बीआरसी परिसर हुआ. चुनाव पर्यवेक्षक राकेश पाण्डेय, चुनाव अधिकारी सुरेश गौड़, देवेंद्र सिंह, दुर्गेश यादव और आनंद कुमार की देखरेख में पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ. अध्यक्ष पद के लिए रामसागर वर्मा 214 मत पाकर विजई रहे. वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार तिवारी को 186 मत मिला. मंत्री पद पर राम पियारे 225 मत पाकर विजई रहे.
उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ठाकुर प्रसाद को 173 मत मिला. चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि 415 मत के सापेक्ष 400 मत पड़े. मंत्री पद पर 2 मत अवैध पाया गया. निर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री के अलावा पूरी कार्यकारिणी का गठन हुआ. जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश, उपाध्यक्ष पद पर भागवत सिंह,
चिन्मय कुमार राय, राजीव कुमार शुक्ला, बृजेंद्र पाण्डेय और राकेश सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर नित्यानंद यादव, संगठन मंत्री पर रक्षाराम, राम सहाय, प्रदीप गुप्ता, प्रेम कुमार और मीरा चौधरी, प्रचार मंत्री पद पर ओम प्रकाश शर्मा, उमेश चंद्र राव और अमरजीत यादव, कोषाध्यक्ष पद पर संजीव सिंह निर्वाचित हुए. उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और मंत्री बालकृष्ण ओझा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर सन्तोष पाण्डेय,अश्वनी सिंह, विजय राव, शिव प्रकाश सिंह, प्रताप नारायण चौधरी, नन्दलाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है