Basti News: नगर पंचायत नगर से रामधाम निशुल्क यात्रा को अध्यक्ष नीलम सिंह ने किया रवाना

 नगर पंचायत नगर बाजार से  रामधाम निशुल्क यात्रा के चौथे चरण में श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना हुआ. पुष्प वर्षा और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच रविवार को सुबह 8 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने सभी यात्रियों को अंग वस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया. उन्होंने श्रद्धालुओं से भरी बस को भगवा ध्वज दिखाकर  यात्रा का शुभारम्भ किया.
 
श्रीमती राना ने कहा कि नगर पंचायत नगर देश की पहली नगर पंचायत है जहां प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को 60 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं को निःशुल्क धार्मिक यात्रा कराई जाती है. यात्रियों उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम स्थित श्री राम जन्मभूमि, श्री हनुमान गढ़ी, पुत्रेष्टि यज्ञ स्थली बस्ती के मखौड़ा धाम तथा श्रीराम की शिक्षा स्थली गुरु तीर्थ वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र होकर यह यात्रा पुनः श्री दुर्गा मन्दिर नगर बाजार आकर पूर्ण होती है.

श्रीमती राना ने लोगों से अपील किया कि अपने घर के वरिष्ठों को इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए नगर पंचायत कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन कराएं. उन्होंने कहा कि सेवा और विकास के पैमाने पर नगर को देश में मॉडल नगर बनाना हमारा लक्ष्य है. उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह और स्वाधीनता सेनानी सरजू भगत निषाद के ऐतिहासिक धरती की सेवा करना सौभाग्य की बात है. श्री राना ने  कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नगर पंचायत के चतुर्दिक विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए.
 
इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी, अखिलेश यादव, सत्यराम निषाद, संजय सोनकर, राम सजन यादव, विजय जायसवाल,  बिन्दू लाल, संदीप कुमार, विजय साहनी, देवेश धर द्विवेदी, राकेश कुमार पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय सन्नी, सरोज देवी, विभा सिंह, श्रुति अग्रहरि, भरत राम, राम पाल प्रजापति, शेर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
 
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
29 Mar 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-president-neelam-singh-flagged-off-the-free-journey/article-25277
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है