Basti News: प्रवीण कुमार मण्डल अध्यक्ष, अरविन्द कुमार यादव सचिव निर्वाचित

गुरूवार को प्रेस क्लब सभागार मंें इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग का द्विवार्षिक मण्डलीय अधिवेशन ई. धर्मेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. अधिवेशन में समस्याओं पर विचार के साथ ही दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी  प्रान्तीय पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी मो. राशिद खान  की देख रेख में सर्व सम्मति से हुये चुनाव में ई. प्रवीण कुमार मण्डल अध्यक्ष, ई. रिजवान अहमद वरिष्ठ  उपाध्यक्ष, ई. अरविन्द कुमार यादव सचिव, ई. अरविन्द साहनी संगठन मंत्री, ई. अंतिमा वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गये.

निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि राज्य कर्मचारी इंतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं. स्थानीय स्तर पर अनेक विभागों में कर्मचारी समस्यायें लम्बित है. सेवा निवृत्त कर्मचारी अपने देयकों के भुगतान के लिये भटक रहे हैं किन्तु विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नही है.

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राम अधार पाल, जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर आये दिन बिना पक्ष सुने कर्मचारी दण्डित हो रहे हैं. पुरानी पेंशन बहाली, कोरोना काल के डेढ वर्ष के रोके गये मंहगाई भत्ते  और आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू किये जाने की मांग को लेकर संघ निरन्तर संघर्षरत है. उन्होने कहा कि एकजुटता से ही समस्याओं का हल निकलेगा. कर्मचारी अपने अधिकारों को लेकर निर्णायक भूमिका निभायें.  

केक काटकर मनाया गया बस्ती का स्थापना दिवसः वशिष्ठ महोत्सव के शोभा यात्रा में उमडे लोग यह भी पढ़ें: केक काटकर मनाया गया बस्ती का स्थापना दिवसः वशिष्ठ महोत्सव के शोभा यात्रा में उमडे लोग

 इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग के द्विवार्षिक मण्डलीय अधिवेशन में बस्ती,सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर जनपद के अनेक पदाधिकारी और अवर अभियन्ताओं ने समस्याओं पर प्रकाश डाला.  कहा कि सरकार द्वारा पूर्व से मिल रहे भत्तों को समाप्त कर कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है. इन सवालों को लेकर संघर्ष तेज करना होगा.  अधिवेशन में मुख्य रूप से ई. दिनेश चन्द्र, लक्ष्मीकान्त, राजेन्द्र प्रसाद, श्याम बिहारी, धर्मदेव, ई. अरविन्द प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार, शैलेष कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार, रवीश चन्द्र श्रीवास्तव, सतीश चन्द्र पाण्डेय, गणेश कुमार श्रीवास्तव, संध्या गुप्ता, सुमन प्रजापति, इरम नसीम, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, कृष्ण मोहन यादव, उदय सिंह पटेल, हरीश कुमार श्रीवास्तव के साथ ही अनेक अवर अभियन्ता,घ् पदाधिकारी उपस्थित रहे. 

Basti News: कमर्शियल गैस सिलेंडरों के बढ़े बेतहाशा मूल्य वापस लेने की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: कमर्शियल गैस सिलेंडरों के बढ़े बेतहाशा मूल्य वापस लेने की मांग

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
07 May 2026 By Bhartiya Basti

Basti News: प्रवीण कुमार मण्डल अध्यक्ष, अरविन्द कुमार यादव सचिव निर्वाचित

गुरूवार को प्रेस क्लब सभागार मंें इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग का द्विवार्षिक मण्डलीय अधिवेशन ई. धर्मेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. अधिवेशन में समस्याओं पर विचार के साथ ही दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी  प्रान्तीय पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी मो. राशिद खान  की देख रेख में सर्व सम्मति से हुये चुनाव में ई. प्रवीण कुमार मण्डल अध्यक्ष, ई. रिजवान अहमद वरिष्ठ  उपाध्यक्ष, ई. अरविन्द कुमार यादव सचिव, ई. अरविन्द साहनी संगठन मंत्री, ई. अंतिमा वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गये.

निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि राज्य कर्मचारी इंतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं. स्थानीय स्तर पर अनेक विभागों में कर्मचारी समस्यायें लम्बित है. सेवा निवृत्त कर्मचारी अपने देयकों के भुगतान के लिये भटक रहे हैं किन्तु विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नही है.

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राम अधार पाल, जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर आये दिन बिना पक्ष सुने कर्मचारी दण्डित हो रहे हैं. पुरानी पेंशन बहाली, कोरोना काल के डेढ वर्ष के रोके गये मंहगाई भत्ते  और आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू किये जाने की मांग को लेकर संघ निरन्तर संघर्षरत है. उन्होने कहा कि एकजुटता से ही समस्याओं का हल निकलेगा. कर्मचारी अपने अधिकारों को लेकर निर्णायक भूमिका निभायें.  

 इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग के द्विवार्षिक मण्डलीय अधिवेशन में बस्ती,सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर जनपद के अनेक पदाधिकारी और अवर अभियन्ताओं ने समस्याओं पर प्रकाश डाला.  कहा कि सरकार द्वारा पूर्व से मिल रहे भत्तों को समाप्त कर कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है. इन सवालों को लेकर संघर्ष तेज करना होगा.  अधिवेशन में मुख्य रूप से ई. दिनेश चन्द्र, लक्ष्मीकान्त, राजेन्द्र प्रसाद, श्याम बिहारी, धर्मदेव, ई. अरविन्द प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार, शैलेष कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार, रवीश चन्द्र श्रीवास्तव, सतीश चन्द्र पाण्डेय, गणेश कुमार श्रीवास्तव, संध्या गुप्ता, सुमन प्रजापति, इरम नसीम, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, कृष्ण मोहन यादव, उदय सिंह पटेल, हरीश कुमार श्रीवास्तव के साथ ही अनेक अवर अभियन्ता,घ् पदाधिकारी उपस्थित रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-praveen-kumar-mandal-president-arvind-kumar-yadav-elected/article-25626
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है