Basti News: क्रीड़ा भारती की वार्षिक बैठक में प्रभाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर सह मंत्री मनोनीत
Basti News
क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत की वार्षिक नियोजन बैठक गोटवा स्थित एक मैरिज हाल में रविवार को सम्पन्न हुई. बैठक में क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संयोजक अजय रजत दीक्षित का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने संगठन के कार्यों को गति देने पर बल दिया. प्रांतीय अध्यक्ष अरुण प्रजापति ने बस्ती जनपद कार्यकारणी का विस्तार करते हुए प्रभाकर ओझा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुधीर कुमार पाण्डेय को सह मंत्री का दायित्व सौंपा.
प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने कार्यों का निष्ठा से निर्वहन करें. नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है उसका निर्वहन करते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे.
बैठक में वर्षभर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस, हनुमान जयंती, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस, क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा, माता जीजाबाई पुरस्कार तथा सूर्य नमस्कार के सफल संचालन हेतु रूपरेखा तय की गई. साथ ही संगठन के विस्तार एवं गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि क्रीड़ा भारती खेल को आनंद एवं संस्कार के रूप में समाज में स्थापित करने के लिए कार्यरत है तथा प्राचीन भारतीय खेलों के प्रति जनजागरूकता फैलाने का निरंतर प्रयास कर रही है. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह ने किया और कार्यक्रम के संयोजक प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख राम सिंह रहे.बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष अंजू सिंह, प्रांत मंत्री बी.एन. मिश्रा, प्रांत सह मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांत प्रचार प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार पाठक, प्रांत आईटी प्रमुख अमित त्रिपाठी, प्रांत कोषाध्यक्ष चिन्मयानंद मल्ल एवं महानगर संयोजक मानवेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है