Basti News: वन नेशन, वन इलेक्शन से मजबूत होगा लोकतंत्र-संजय प्रताप जायसवाल
By Vikas kumar
Leading Hindi News Website
On
गुरूवार को महेश प्रताप इण्टर कालेज रूधौली के परिसर में वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण अवधारणा पर विस्तार से विमर्श हुआ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति और जनता का समर्थन मिले तो यह विचार देश के लोकतंत्र को नई दिशा देने में सक्षम होगा। भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में बार-बार चुनावों से न केवल विकास बाधित होता है, बल्कि आर्थिक और प्रशासनिक संसाधनों पर भी अत्यधिक दबाव पड़ता है। वन नेशन, वन इलेक्शन एक ऐसा कदम है जो राष्ट्र की एकता, स्थिरता और सुशासन को मजबूती प्रदान कर सकता है।
यह केवल एक चुनावी व्यवस्था नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल हो सकती है। कहा कि प्रधानमंत्री की सोच देश और भारतीय लोकतंत्र के प्रति रचनात्मक और मजबूती देने वाली है। इसीलिए देश की जनता उनसे जुड़ी हुई है।
मुख्य वक्ता भूपेन्द्र सिंह राणा, विशिष्ट अतिथि प्रदीप सिंह पिंकू, जिला संयोजक सचिन सिंह ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन भारतीय लोकतंत्र को नई मजबूती देगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक सिंह, अभय, राजकुमार चौधरी, जे.पी. जायसवाल, संजय चौबे, विकास शर्मा, भोला सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
09 Oct 2025 By Vikas kumar

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-one-nation-one-election-will-strengthen-democracy/article-22989
On
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है