यूपी में बस्ती के इन इलाकों में पांच घंटे नहीं रहेगी बिजली, भर लें पानी, चार्ज कर लें इनवर्टर, मोबाइल और लैपटॉप
Basti Electricity News
जानकारी के अनुसार कंपनीबाग से बड़ेबन तक सड़क चौड़ीकरण के काम को आगे बढ़ाने के लिए पोल हटाए जाएंगे, इसीलिए सप्लाई नहीं हो पाएगी. शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई नहीं होगी.
बिजली सबस्टेशन गांधीनगर से ट्रांसमीट होने वाली सेवा के तहत शनिवार को फव्वारा चौराहा, कंपनीबाग, कटरा, कचहरी, आवास विकास और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इलाके में बिजली नहीं रहेगी.
यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में विकास की नई रफ्तार, गंगा एक्सप्रेसवे के पास बनेगा इंडस्ट्रियल ग्रीन कॉरिडोरविद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग अपने लैपटॉप, मोबाइल, गाड़ी चार्ज कर लें. साथ ही इनवर्टर भी चार्ज कर लें. इसके अलावा जरूरी काम 11 बजे से पहले निपटा लें. मोटर से टंकी में पानी भर लें ताकि दिन में कोई दिक्कत न हो.
जुलाई महीने में भी कई इलाकों में जर्जर तार बदलने, पोल बदलने के लिए कुछ घंटों के लिए बिजली सेवा बाधित थी.
कौन सी सड़क पर हो रहा काम?
बड़े वन से लेकर कम्पनी बाग चौराहे तक 1.75 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है. फिलहाल यह मार्ग टू लेन है. लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया था. शासन से 2023 में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी.
फोरलेन निर्माण पर 16.58 करोड़ का खर्च आएगा. शासन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में लागत के सापेक्ष 4.14 करोड़ रुपये जारी कर दिया है. शासन की ओर से कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए सक्षम स्तर से तकनीकि स्वीकृति विभाग की ओर से अनिवार्य रूप से हासिल की जाएगी. मानक एवं गुणवत्ता की जिम्मेदारी विभाग की होगी.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है