Basti News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयन्ती

Basti News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयन्ती
Basti News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयन्ती

 भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती हर्रैया नगर पंचायत स्थित ब्रम्हदेव इंद्रमती त्रिपाठी महिला डिग्री कॉलेज के सभागार में ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में रविवार को मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी और अन्य अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया.

अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम शौर्य, तप और धर्मनिष्ठा के अद्वितीय प्रतीक हैं. उनका जीवन न्याय, सत्य और आदर्शों की स्थापना के लिए समर्पित रहा, जो मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है. भगवान परशुराम ने अपने जीवन में धर्म और न्याय की स्थापना के साथ-साथ समाज में संतुलन और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया. कहा कि वे केवल योद्धा नहीं थे, बल्कि वेदों के ज्ञाता भी थे. यह दर्शाता है कि शक्ति का उपयोग ज्ञान और मर्यादा के साथ किया जाना चाहिए.

जयंती कार्यक्रम को ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, जनपदीय अध्यक्ष नवीन दुबे, जिला महामंत्री शंभू नाथ मिश्र, नर्मदेश्वर शुक्ल, दयाशंकर मिश्र, प्रवीण पाठक, सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी, रोहित त्रिपाठी, विनोद शुक्ल, जनार्दन पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, प्रेम शंकर ओझा, टनाटन मिश्र, राजेश पाण्डेय, शिवनारायण पाण्डेय, गिरजा शंकर द्विवेदी, दुखहरण प्रसाद शुक्ला, उमाकांत त्रिपाठी, चंद्रमणि पाण्डेय सुदामा आदि ने संबोधित किया.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है