Basti News: दहेज के लिए पीड़िता का अपहरण प्रयास, पुलिस से सुरक्षा की मांग
लालगंज थाना क्षेत्र की कछुवाडे निवासिनी मधु पत्नी अजीत ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। एसपी को दिये पत्र में मधु ने कहा है कि उसकी ससुराल के लोग उसे दहेज के लिये मारते-पीटते थे, इसकी शिकायत पर सास, ससुर, पति, ननद और झिन्नेपाल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
इससे नाराज होकर झिन्नेपाल द्वारा उसकी हत्या का कई बार प्रयास किया जा चुका है। गत 22 सितम्बर को वह जब कचेहरी से घर आ रही थी तो झिन्नेपाल ने बोलोरो गाडी में जबरिया बिठाकर अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसकी जान बचाया।
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है