Basti News: गॉवों में मिल रहा खतौनी,आय ,जाति निवास प्रमाण पत्र

Basti News: गॉवों में मिल रहा खतौनी,आय ,जाति निवास प्रमाण पत्र
Basti News: गॉवों में मिल रहा खतौनी,आय ,जाति निवास प्रमाण पत्र

जहां ग्रामीणों को आय ,जाति निवास, खतौनी परिवार रजिस्टर का नकल ,मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य कागजातों के लिए ब्लॉक तहसील का चक्कर काटना पड़ रहा है. वही विकास क्षेत्र साऊघाट के ग्राम पंचायत मुजहना में ग्राम पंचायत में बने पंचायत भवन पर ही ग्रामीणों को अपने जरूरी कागजात उपलब्ध हो रहे हैं. वही ग्रामीणों का कहना है की इन सब के लिए जहां समय पैसा दोनों बर्बाद हो रहे थे वही अब घर बैठे ही उपलब्ध हो रहे हैं.ग्राम पंचायत मुजहना के ग्राम प्रधान दूधनाथ को ग्राम पंचायत में कराए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार

लगभग दो माह पूर्व ही नवाजा गया था.यह पुरस्कार ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय,व्यक्तिगत शौचालय, सीसी वैक्सीनेशन इंटरलॉकिंग सड़क वृद्धा पेशन 120 विधवा53 विकलांग17पेंशन पक्की नाली निर्माण सामुदायिक पंचायत भवन में कार्यालय स्थापित सीसीटीवी कैमरा लैपटॉप समेत विकास कार्य के लिया मिला था.गॉव की सुभावती, गुड़िया ने बताया कि जहां आय जाति निवास जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र खतौनी ,परिवार रजिस्टर का नकल समेत अन्य कागजात के लिए ब्लॉक तहसील का गणेश परिक्रमा करना पढ़ रहा था वहीं अब अपने ही ग्राम पंचायत मैं घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत घर बैठे ही कागजात उपलब्ध हो जाते हैं .हम लोग के लिए जरूरी कागजात लेना आसान हो गया है.ग्राम प्रधान दूधनाथ ने बताया कि ग्राम पंचायत में पेंशन, आवास, शौचालय पंचायत भवन में कार्यालय स्थापित सीसीटीवी कैमरा सहित लगवाया गया है. पंचायत भवन में आय, जाति, निवास ,पेंशन ऑनलाइन खतौनी सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात ग्रामीणों को गांव में मिल रहा है. मेरा सतत प्रयास है कि ग्राम पंचायत को और बेहतर बनाकर अन्य पुरस्कार दिला सकूं लेकिन 14वें वित्त में धनराशि ना होने के कारण ग्राम पंचायतों में शादी घर, एनम सेंटर ,अंत्येष्टि स्थल ,सहित अन्य विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है