Basti News: रंग लायी पूर्व विधायक दयाराम चौधरी की पहल, श्रीपालपुर शीघ्र घोषित होगा नगर पंचायत

Basti News: रंग लायी पूर्व विधायक दयाराम चौधरी की पहल, श्रीपालपुर शीघ्र घोषित होगा नगर पंचायत
Basti News: रंग लायी पूर्व विधायक दयाराम चौधरी की पहल, श्रीपालपुर शीघ्र घोषित होगा नगर पंचायत

Basti News: बस्ती सदर के पूर्व विधायक दयाराम चौधरी का संकल्प साकार होने वाला है. अति शीघ्र वाल्टरगंज कस्बे से सटा श्रीपालपुर नगर पंचायत घोषित हो जायेगा. दयाराम चौधरी ने बताया कि शासन स्तर पर श्रीपालपुर नगर पंचायत की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है और अनु सचिव महाबीर प्रसाद ने आयुक्त बस्ती मण्डल और जिलाधिकारी को अधिसूचना प्रकाशित कराने और आपत्ति एवं सुझाव लेने की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया है.

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने बताया कि प्रकाशन और आपत्ति निस्तारण के बाद श्रीपाल नगर पंचायत के गठन का मार्ग शीघ्र प्रशस्त हो जायेगा. उन्होने बताया कि प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने अपने निर्देश में कहा है श्रीपालपुर नगर पंचायत में श्रीपालपुर, भरौली बाबू, बनगवां, रतनपुर अर्जुन, रतनपुर मिश्र, भिटिया बुजुर्ग, भिटिया खुर्द, रमवापुर माफी, बन्तला, डडवा मिश्र, मनौरी डाड़ी, हरखाबारी, मधुकरपुर, मिश्रौलिया, चमरौहा सियरापार, रैपुरा जंगल, घोडा रेहार उर्फ गायघाट  गांव शामिल किये गये है. प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दयाराम चौधरी ने बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों की लम्बे समय से मांग थी कि श्रीपालपुर को नगर पंचायत घोषित कराया जायेगा. इस प्रक्रिया के पूरा होते ही श्रीपालपुर नगर पंचायत का गठन पूरा हो जायेगा और नागरिकों को बेहतर सुविधायें मिल सकेंगी.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है