Basti News : कांग्रेस नेता प्रेम शंकर द्विवेदी का निधन, शोक की लहर

Basti News : कांग्रेस नेता प्रेम शंकर द्विवेदी का निधन, शोक की लहर
IMG-20230923-WA0001

उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कांग्रेस के नेता और वकील रहे प्रेम शंकर द्विवेदी का शनिवार को निधन हो गया. वह बीते कुछ दिनों से बीमार थे. नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा के पति और समाजवादी पार्टी के नेता अंकुर वर्मा ने इस आशय की जानकारी सोशल मीडिया साइट पर साझा की.

उन्होंने लिखा- अत्यंत दुखद वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता श्री प्रेम शंकर द्विवेदी जी का ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया है. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दे.

बस्ती की पांचों विधानसभा सीटों पर सपा ने तय किए प्रभारी, संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी यह भी पढ़ें: बस्ती की पांचों विधानसभा सीटों पर सपा ने तय किए प्रभारी, संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

बस्ती में लघु सिंचाई विभाग पर गंभीर आरोप, JE के निलंबन की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में लघु सिंचाई विभाग पर गंभीर आरोप, JE के निलंबन की मांग

Whatsapp पर फॉलो करें Bhartiya basti का चैनल : Bhartiya Basti WhatsApp Channel follow करें यहां https://whatsapp.com/channel/0029Va9BmP3FCCoa6ttkit1r

बस्ती में दुकानदार को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार यह भी पढ़ें: बस्ती में दुकानदार को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार

कांग्रेस की बस्ती इकाई के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने भी प्रेम शंकर द्विवेदी के निधन पर शोक जताया. उन्होंन सिलिखा बस्ती कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर द्विवेदी पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस बस्ती के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं कांग्रेस ने बस्ती में एक समर्पित और सच्चा कांग्रेसी को खो दिया जिसकी पूर्ति संभव नहीं है।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.

कांग्रेस नेता देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने लिखा - दुखद हमारे अनन्य सहयोगी छोटे भाई विद्यार्थी राजनीति से मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता प्रेम शंकर द्विवेदी की निधन की खबर सुन स्तब्ध हूँ ईश्वर मृत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दे एवं परिवार को इस अपार पीड़ा को सहने के संबल दे।ay

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है