Ram Lala In Ayodhya: श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन

Ram Lala In Ayodhya: श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन
basti news in hindi dr vk verma

बस्ती. श्री अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में डा. वी.के. वर्मा एजुकेशनल ग्रुप और पटेल एसएमएच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा द्वारा चार दिनों तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया .  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के समापन पर मुख्य चिकित्साधिकारी आर.एस. दूबे ने कहा कि यह नेक कार्य है. इससे कई यात्रियोें और स्थानीय नागरिकों को लाभ मिला.

उप जिलाधिकारी गुलाबचन्द्र ने समापन अवसर पर कहा कि बस्ती से अयोध्या तक गोटवा एनएच. हाइवे पर एक मात्र स्वाथ्य शिविर था जहां कड़ाके की ठंड में लोगों का इलाज हुआ. मरवटिया के प्रभारी  चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार गौतम ने कहा कि यह शिविर सार्थक रहा.

आभार ज्ञापन प्रबन्धक डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि चार दिनों तक चले  शिविर में एक हजार से अधिक  मरीजों को परीक्षण के साथ ही निःशुल्क दवायें उपलब्ध करायी गई.

वाल्टरगंज चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए आगे आए ऐश्वर्य राज सिंह, कर्मचारियों और किसानों को दिया भरोसा यह भी पढ़ें: वाल्टरगंज चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए आगे आए ऐश्वर्य राज सिंह, कर्मचारियों और किसानों को दिया भरोसा

निदेशक डा. आलोक रंजन ने आभार व्यक्त करते हुये बताया कि  यात्रियों को 24 घंटे चिकित्सकीय सेवा  उपलब्ध करायी गई.

चार दिनांे तक चले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संवालित करने में डा. आर.एन. चौधरी, डा. चन्दा सिंह, डा. मनोज मिश्र, डा. लालजी यादव, डा. रीतेश चौधरी ने योगदान दिया. इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय मरीजों का भी इलाज किया गया. शिविर को  सम्पन्न कराने में रामपूजन, चन्द्रशेखर, चन्द्रेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार, सुभाष चन्द्र, मनीष चौधरी, गोल्डी वर्मा, मनीषा, कविता, शिव प्रसाद, मनोज, सतीश, विनय मौर्य, आनन्द गुप्ता, सतिराम के साथ ही डी.फार्मा, के छात्रों ने  भी योगदान दिया.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है