Basti News: हिस्ट्रीशीटर को कैसे बना दिया सभासद? कांग्रेस ने BJP पर उठाए सवाल

Basti News

कांग्रेस आर.टी.आई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने राजनीति मंें जहरीली होती भाषा पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा है कि पिछले एक दशक में भाजपा नेताओं ने समाज को हिन्दू-मुसलमान के बीच बाटने का काम किया और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की छबि बिगाड़ने के लिये मर्यादा की सारी सीमा पार कर दिया.
 
कहा कि आज देश घरेलू गैस, डीजल, पेट्रोल के संकट से गुजर रहा है. भाजपा और कुछ हिन्दू संगठनों के नेता घोषणा करते हैं कि मुसलमानो के दूकानों से सामान मत खरीदो. ऐसे में उन्हे मुस्लिम देशों से आनी वाली गैस, डीजल, पेट्रोल का भी उपयोग नहीं करना चाहिये.
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राजनीति में शुचिता, पवित्रता की बात तो करती है किन्तु उसे ऐसे अपराधियों को भी सभासद मनोनीत करने में कोई संकोच नहीं है जो हिस्ट्रीशीटर हैं. कहा कि हर्रैया नगर पंचायत के मनोनीत सभासद दीपक चौहान हर्रैया थाने के हिस्ट्रीशीट हैं.  सभासद दीपक चौहान का आपराधिक रिकॉर्ड है. खुद भाजपा के कार्यकर्ता ही सवाल उठा रहे हैं कि अपराधी को कैसे सभासद बना दिया गया. उन्होने कहा कि देश की जनता सच्चाई जान चुकी है और  भाजपा का नफरती एजेन्डा अब देश की जनता नकार देगी. 
 
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
22 Mar 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-how-history-sheeter-was-made-councilor-congress-raised/article-25124
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है