पट्टीदारी के विवाद में हिंसा, लड़कियों को बुरी तरह पीटा; मां ने एसपी बस्ती से लगाई गुहार

पट्टीदारी के विवाद में हिंसा, लड़कियों को बुरी तरह पीटा; मां ने एसपी बस्ती से लगाई गुहार
भारतीय बस्ती

बस्ती . लालगंज थाना क्षेत्र के खरका निवासिनी सोनमती देवी पत्नी सुरेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है.

पत्र में सोनमती देवी ने कहा है कि गत 13 मई को दिन में लगभग 12 बजे सदानन्द, गिरीश, कृष्णानन्द, मालती देवी आदि ने पट्टीदारी के विवाद में रंजिशन उसकी दो बेटी माधुरी और साधुरी को बुरी तरह से मारा पीटा, विरोध करने पर सोनमती को भी मारा जिससे उसका सिर फट गया, उक्त लोग लगभग 80 हजार रूपये का जेवर लूट ले गये. लालगंज पुलिस को इसकी सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची, विपक्षी फरार हो गये.

सोनमती के अनुसार उसके दोनों बेटियों की हालत गंभीर है. उसने मांग किया है कि मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई एवं अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है.

 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है