Basti News: स्वतंत्रत अभिव्यक्ति, सशक्तिकरण सराहनीय पहल-संजय कुमार शुक्ल
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मिशन नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत शनिवार को लड़कियों के लिए निःशुल्क शिक्षा विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं वर्कशॉप का आयोजन नवगुरुकुल संस्था बेंगलुरू एवं डायट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया. कार्यक्रम में नवगुरुकुल संस्था के मेंटर राम आशीष चौहान, विनोद शर्मा एवं प्रमोद कुमार ने डीएलएड प्रशिक्षुओं को महिला सशक्तिकरण विषय से संबंधित निःशुल्क शिक्षा प्रक्रिया के बारे में बताया और उसके उपरांत परीक्षा भी लिये.
जिसमें डायट के 42 बच्चे फर्स्ट राउंड में क्वालिफाइड हुए. यही प्रशिक्षु अब नेक्स्ट राउंड की परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे. साथ ही आरना थियेटर एवं एक्टिंग स्टूडियों के समर कैंप में नाटक, मां दुर्गा के नौ रूपो का आध्यात्मिक प्रस्तुतीकरण, अभिनय, गीत, नृत्य, व सांस्कृतिक गतिविधियां सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया. डायट प्राचार्य ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुशंसाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए यह समर कैंप बहुत ही महत्वपूर्ण है.
कहा कि शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं की संप्रेषण कला प्रशिक्षण के संदर्भ में डायट में स्वतंत्रत अभिव्यक्ति और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक व्यापक एवं सराहनीय पहल है. इस समर कैंप और सेमिनार के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के मिशन शक्ति के मूल उद्देश्यों को साकार कर रहा है, जिसका लक्ष्य महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के क्षेत्र में सशक्त बनाना है.
प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में नोडल प्रवक्ता डॉ गोविन्द, कल्याण पाण्डेय, वर्षा पटेल, वंदना चौधरी, अलीउद्दीन, इमरान आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
इस अवसर पर अमन सेन, शशिदर्शन त्रिपाठी, नवनीत, रमाकांत, डीएलएड प्रशिक्षु ज्ञानेंद्र, चंदन मिश्रा, अरुण, सौरभ, विजय कुमार, सिद्धांत, अम्बिका आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया .

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है