किराये के विवाद को लेकर अबुल खैर ट्रस्ट कार्यालय में मारपीट, तोड़फोड़

मुतवल्ली अकरम ने दिया तहरीर, कहा मेरी जान को खतरा

किराये के विवाद को लेकर अबुल खैर ट्रस्ट कार्यालय में मारपीट, तोड़फोड़
mutwalli akram

बस्ती . अबुल खैर ट्रस्ट वक्फ 38 के किरायेदारी का विवाद गहराता जा रहा है. उच्चाधिकारियों के निर्देश के बावजूद पूर्व मुतवल्ली हमीदुल्लाह उर्फ बब्बूखान  आये दिन विवाद की स्थितियां बना रहे हैं. यह आरोप लगाते हुये अबुल खैर ट्रस्ट वक्फ 38 के मुतवल्ली मो. अकरम ने कोतवाली प्रभारी को दिये तहरीर में कहा है कि गुरूवार 14 जुलाई को वे ट्रस्ट के कार्यालय में पूर्व मुतवल्ली हमीदुल्लाह खां, अमानुल्लाह, इराकी, बब्लू, पिन्टू शुक्ला सहित लगभग 150 लोगों ने लोहे का राड, हाकी, डंडा, पिस्तौल  आदि लेकर घुस आये और गाली गलौज करते हुये मो. अकरम खां और उनके स्टाफ के लोगों को मारा पीटा. यही नहीं उक्त लोगों ने कैशियर के पास से लगभग 50 हजार रूपया जबरिया छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उनकी जान बची.

बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रबंधक एवं अबुल खैर ट्रस्ट वक्फ 38 के मुतवल्ली मो. अकरम खां ने आरोप लगाया कि पूर्व मुतवल्ली हमीदुल्लाह खां तथा कुछ अन्य लोग पिछले 20 वर्षो से बड़े दूकान, मकान आदि का किराया नहीं दे रहे हैं. जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद उन्होने अभी तक चार्ज हस्तगत नहीं कराया. पद पर रहते हुये उन्होने ट्रस्ट को काफी नुकसान पहुंचाया है.  उनसे किराया नियमानुसार मांगा गया था जिस पर वे आमादा फौजदारी हो गये. मुतवल्ली मो. अकरम खां ने बताया कि पूर्व मुतवल्ली हमीदुल्लाह खां आदि से उनकी जान को खतरा है और वे लोग कोई भी हरकत कर सकते हैं. उन्होने जिला प्रशासन से अपने एवं परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाते हुये दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया है. 

 

भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें: भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है