Basti News: सम्राट अशोक का भारतीय इतिहास, संस्कृति में अतुलनीय योगदान- महेन्द्रनाथ यादव

 गुरूवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर   विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में सम्राट अशोक को उनकी जयन्ती पर याद किया गया.  विधायक महेन्द्रनाथ ने कहा कि सम्राट अशोक का भारतीय इतिहास और संस्कृति में अतुलनीय योगदान है. उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद युद्ध त्याग कर ‘धम्म’ (नैतिकता) की नीति अपनाई, बौद्ध  धर्म का विश्वभर में प्रसार किया, और अहिंसा, जनकल्याण (अस्पताल, सड़कें, कुएं) तथा धार्मिक सहिष्णुता पर जोर दिया. उनके द्वारा निर्मित शिलालेख, स्तूप (सांची), और अशोक स्तंभ (राष्ट्रीय प्रतीक) आज भी भारतीय विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं. कहा कि हमें अपने महापुरूषों से प्रेरणा लेनी चाहिये.

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, संजय गौतम, मो. सलीम , आर.डी. निषाद, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, जमील अहमद आदि ने कहा कि  समा्रट अशोक ने अपने शासनकाल में एक विशाल साम्राज्य को एकता के सूत्र में बांधकर न केवल राजनैतिक, बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक रूप से भी भारत को समृद्ध किया. समा्रट अशोक ने बौद्ध धर्म को राजकीय संरक्षण देकर उसे एक विश्व धर्म बनाया. उन्होंने अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को बौद्ध धर्म के प्रसार के लिए श्रीलंका भेजा और वहां बोधि वृक्ष का पौधा लगवायार्. उन्होंने चिकित्सालय, सराय, सड़कों का निर्माण, और वृक्षारोपण जैसे कार्य करवाए. जानवरों के लिए भी अस्पतालों का निर्माण करवाया.  महापुरूष हमें निरन्तर आगे बढने की प्रेरणा देते हैं.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रन बहादुर यादव, राजेन्द्र चौधरी, डा. आर.डी. गोस्वामी, अरविन्द यादव, राम प्रकाश सुमन, नित्याराम चौधरी, घनश्याम यादव, अनिल निषाद, विजय  विक्रम आर्य, हनुमान प्रसाद चौधरी, मधुबन यदव,  कुलदीप मौर्य, अकबर अली, मुरलीधर पाण्डेय, विश्वम्भर चौधरी, भोला पाण्डेय, मो. युनूस आलम, गौरीशंकर यादव, सुशील यादव, मो. अहमद सज्जू आदि ने समा्रट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया.  

बस्ती में पेट्रोल को लेकर क्या है पूरा मामला? एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताई सच्चाई यह भी पढ़ें: बस्ती में पेट्रोल को लेकर क्या है पूरा मामला? एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताई सच्चाई

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
26 Mar 2026 By Bhartiya Basti

Basti News: सम्राट अशोक का भारतीय इतिहास, संस्कृति में अतुलनीय योगदान- महेन्द्रनाथ यादव

 गुरूवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर   विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में सम्राट अशोक को उनकी जयन्ती पर याद किया गया.  विधायक महेन्द्रनाथ ने कहा कि सम्राट अशोक का भारतीय इतिहास और संस्कृति में अतुलनीय योगदान है. उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद युद्ध त्याग कर ‘धम्म’ (नैतिकता) की नीति अपनाई, बौद्ध  धर्म का विश्वभर में प्रसार किया, और अहिंसा, जनकल्याण (अस्पताल, सड़कें, कुएं) तथा धार्मिक सहिष्णुता पर जोर दिया. उनके द्वारा निर्मित शिलालेख, स्तूप (सांची), और अशोक स्तंभ (राष्ट्रीय प्रतीक) आज भी भारतीय विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं. कहा कि हमें अपने महापुरूषों से प्रेरणा लेनी चाहिये.

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, संजय गौतम, मो. सलीम , आर.डी. निषाद, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, जमील अहमद आदि ने कहा कि  समा्रट अशोक ने अपने शासनकाल में एक विशाल साम्राज्य को एकता के सूत्र में बांधकर न केवल राजनैतिक, बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक रूप से भी भारत को समृद्ध किया. समा्रट अशोक ने बौद्ध धर्म को राजकीय संरक्षण देकर उसे एक विश्व धर्म बनाया. उन्होंने अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को बौद्ध धर्म के प्रसार के लिए श्रीलंका भेजा और वहां बोधि वृक्ष का पौधा लगवायार्. उन्होंने चिकित्सालय, सराय, सड़कों का निर्माण, और वृक्षारोपण जैसे कार्य करवाए. जानवरों के लिए भी अस्पतालों का निर्माण करवाया.  महापुरूष हमें निरन्तर आगे बढने की प्रेरणा देते हैं.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रन बहादुर यादव, राजेन्द्र चौधरी, डा. आर.डी. गोस्वामी, अरविन्द यादव, राम प्रकाश सुमन, नित्याराम चौधरी, घनश्याम यादव, अनिल निषाद, विजय  विक्रम आर्य, हनुमान प्रसाद चौधरी, मधुबन यदव,  कुलदीप मौर्य, अकबर अली, मुरलीधर पाण्डेय, विश्वम्भर चौधरी, भोला पाण्डेय, मो. युनूस आलम, गौरीशंकर यादव, सुशील यादव, मो. अहमद सज्जू आदि ने समा्रट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया.  

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-emperor-ashokas-incomparable-contribution-to-indian-history-and/article-25230
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है